1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: पाकिस्तान टीम में पैदा हुए मतभेद

World T20: पाकिस्तान टीम में पैदा हुए मतभेद

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 08, 2016 12:14 pm IST,  Updated : Mar 08, 2016 12:28 pm IST

कराची: आईसीसी विश्व टी20 से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी और मुख्य कोच वकार यूनिस के बीच मतभेद सामने आ गये हैं। मुख्य चयनकर्ता हारून रशीद ने ने आज विश्व टी20 के

waqr younis and shahid afridi- India TV Hindi
waqr younis and shahid afridi

कराची: आईसीसी विश्व टी20 से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी और मुख्य कोच वकार यूनिस के बीच मतभेद सामने आ गये हैं। मुख्य चयनकर्ता हारून रशीद ने ने आज विश्व टी20 के लिये नयी टीम की घोषणा की लेकिन उनके चेहरे पर दिखावटी मुस्कान थी और सूत्रों के अनुसार सब कुछ सही नहीं चल रहा है जबकि टीम मंगलवार की रात भारत के लिये रवाना होने की तैयारी कर रही है।

सूत्रों ने पीटीआई से कहा, बोर्ड अध्यक्ष शहरयार खान लाहौर में अफरीदी के साथ मुलाकात करेंगे। वह इससे पहले वकार के साथ लंबी बातचीत कर चुके हैं। उन्होंने बताया, वकार जब चेयरमैन से मिले तो उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के काम करने के तरीके पर नाखुशी व्यक्त की और अफरीदी के खिलाफ भी शिकायत की। सूत्रों ने कहा, चेयरमैन अब अफरीदी से मिलकर उन्हें बताएंगे कि वकार ने हाल में एशिया कप में टीम के लचर प्रदर्शन के लिये क्या कारण बताये हैं। एक अन्य सूत्र ने बताया कि अफरीदी इसलिए नाखुश हैं क्योंकि मुख्य चयनकर्ता और वकार ने उन्हें बताये बिना राष्ट्रीय टी20 में सलमान बट की वापसी पर चर्चा की।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल