9 मार्च दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें
दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय खबरें-
दिल्ली में यमुना किनारे श्री श्री के कार्यक्रम को मंजूरी, 5 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया
श्रीश्री रविशंकर द्वारा यमुना किनारे आयोजित विश्व सांस्कृतिक महोत्सव को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) एनजीटी से मंजूरी मिल गई है। साथ ही एनजीटी ने इस कार्यक्रम के एवज में श्रीश्री के आर्ट ऑफ लिविंग पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आगे पढ़ें
Catch me if you can: कर्ज चुकाए बिना विजय माल्या ने छोड़ा देश, बैंक करते रहे कोर्ट के फैसले का इंतजार
विजय माल्या पर शिकंजा कसने के लिए बैंकों ने शायद थोड़ी देर कर दी। बैंक एक ओर जहां विजय माल्या के विदेश जाने पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने का इंतजार करते रहे, वहीं दूसरी ओर माल्या पहले ही देश छोड़कर जा चुके थे। आगे पढ़ें
‘मृत्यु’ की तरह कांग्रेस भी कभी बदनाम नहीं होती: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी की तुलना 'मृत्यु' से करते हुए कहा कि जिस तरह किसी की मौत के लिए कभी मृत्यु बदनाम नहीं होती, ठीक वही हाल कांग्रेस का है। आगे पढ़ें
World T20: कोलकाता में होगा भारत-पाकिस्तान मैच
भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 क्रिकेट विश्व कप के तहत मुकाबला अब धर्मशाला में न होकर कोलकाता में होगा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेव रिचर्डसन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में इस बात की जानकारी दी। आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद ईरान ने फिर किए बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण
ईरान ने प्रतिरोधक ताकत प्रदर्शित करने के लिए आज कई बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण किए। उसने उसके मिसाइल कार्यक्रम को लेकर जनवरी में उस पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद यह कदम उठाया। आगे पढ़ें
US Election: ट्रंप, हिलेरी ने मिसिसिपी प्राइमरी चुनाव जीते
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने की दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने मिसिसिपी के प्राइमरी चुनाव में जीत प्राप्त करके चुनाव में अपनी-अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनने की अपनी दावेदारी और पुख्ता कर ली है। आगे पढ़ें
बिजनेस की खबरें-
Flash Sale: पलक झपकते ही बिक गए श्याओमी के सभी रेडमी नोट 3, अगली सेल 16 मार्च को
श्याओमी का नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 3 खरीदने की कोशिश कर रहे लाखों कंज्यूमर्स हाथ मलते रह गए। बुधवार दोपहर 2 बजे शुरू हुई फ्लैश सेल के चंद सेकेंड के भीतर कंपनी के सभी मोबाइल बिक गए। आगे पढ़ें
Rally Continue: सेंसेक्स 135 अंक मजबूती के साथ 24,793 पर हुआ बंद, निफ्टी भी 7,500 के पार
बाजार में तेजी का सिलसिला आज छठे दिन भी जारी रहा और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 135 अंक की मजबूती के साथ पांच सप्ताह के उच्च स्तर 24,793.96 अंक पर बंद हुआ। रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद बने रहने से बाजार में तेजी जारी है। कारोबार के आखिरी चरण में लिवाली से निफ्टी ने 7,500 के स्तर को फिर से हासिल कर लिया। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें-
सनी देओल बोले, "कोई हीरो मेरे साथ फिल्म नहीं करना चाहता"
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने काफी लंबे समय तक हिंदी सिनेमा पर राज किया है। उनके डायलॉग्स हमेशा ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहें हैं। लेकिन पिछले काफी वक्त से उन्हें किसी फिल्म में नहीं देखा गया था इसके बाद उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई 'घायल वन्स अगेन' से एक बार फिर फिल्मों में वापसी की। हालांकि उनकी यह फिल्म पर्दे पर कोई धमाल नहीं मचा पाई। आगे पढ़ें
आखिर क्यों इस फैन पर फिदा हुए शाहरुख, ऑफर कर दी जॉब
आगामी फिल्म 'फैन' के लिए तैयार सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने एक फैन को जॉब ऑफर की है। दरअसल, शाहरुख के इस फैन ने फिल्म 'फैन' के ट्रेलर में खुद शाहरुख की जगह को फिट कर किंग खान को चौंका दिया। आगे पढ़ें
खेल की खबरें-
World T20: मतभेदों, लड़ाई-झगड़ों से जूझ रही है पाकिस्तान
भारत में चल रहे विश्व टी20 कप के लिए पाकिस्तान की तैयारी तो दूर, कप्तान शाहिद आफ़रीदी और मुख्य कोच वक़ार यूनुस तथा बोर्ड के अधिकारियों के बीच मतभेद पिछले कुछ दिनों में खुल कर सामने आ गए हैं। आगे पढ़ें
World T20: अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज से कल खेलेगी टीम इंडिया टीम
हाल ही में एशिया कप जीत चुकी भारतीय क्रिकेट टीम कल यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज का सामना करेगी जो बिना किसी तैयारी के टूर्नामेंट में उतरी है। भारत ने आस्ट्रेलिया और श्रीलंका को द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में हराने के बाद बांग्लादेश में छठा एशिया कप खिताब जीता। आगे पढ़ें