1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद ईरान ने फिर किए बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण

अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद ईरान ने फिर किए बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 09, 2016 07:23 am IST,  Updated : Mar 09, 2016 07:23 am IST

तेहरान: ईरान ने प्रतिरोधक ताकत प्रदर्शित करने के लिए आज कई बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण किए। उसने उसके मिसाइल कार्यक्रम को लेकर जनवरी में उस पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद यह कदम उठाया सरकारी

missile- India TV Hindi
missile

तेहरान: ईरान ने प्रतिरोधक ताकत प्रदर्शित करने के लिए आज कई बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण किए। उसने उसके मिसाइल कार्यक्रम को लेकर जनवरी में उस पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद यह कदम उठाया सरकारी संवाद समिति इरना के माध्यम से की गई घोषणा में कहा गया है कि इन परीक्षणों ने ईरान की क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ खतरों का मुकाबला करने की देश की पूर्ण तैयारी प्रदर्शित की। उसके कुछ देर बाद सरकारी टेलीवजन पर इन युद्धास्त्रों की तस्वीरें प्रदर्शित की गयी और ईरान ने उसे सैन्याभ्यास का हिस्सा बताया जिसके तहत देश के विभिन्न हिस्सों से बैलेस्टिक मिसाइलें दागी गयीं। अमेरिका ने जनवरी में ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को लेकर नये प्रतिबंध लगाए थे। उससे महज कुछ समय पहले ईरान की परमाणु गतिविधियों से जुड़े अलग प्रतिबंध वैश्विक शक्तियों के बीच ऐतिहासिक करार के तहत हटाए गए थे।

 इरना के अनुसार पावर ऑफ वेलायत नामक ये नवीनतम परीक्षण रिवोल्युशनरी गार्ड्स और एयरोस्पेश फोर्सेज द्वारा किए गए। गार्ड्स की आधिकारिक मीडिया सेवा सेपाह न्यूज में एक बयान में इन मिसाइल परीक्षणों की पुष्टि की गयी है। ये परीक्षण ऐसे समय हुये हैं जब दो हफ्ते से भी पहले ईरान में चुनाव में देश के उदार राष्ट्रपति हसन रूहानी के संबद्ध नेताओं को लाभ हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश