मुंबई: आगामी फिल्म 'फैन' के लिए तैयार सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने एक फैन को जॉब ऑफर की है। दरअसल, शाहरुख के इस फैन ने फिल्म 'फैन' के ट्रेलर में खुद शाहरुख की जगह को फिट कर किंग खान को चौंका दिया। शाहरुख को फैन का नया ट्रेलर इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे बनाने वाले अपने फैन को जॉब ऑफर कर दी। शाहरुख के इस फैन का नाम शिवम जेमिनी है, शिवम ने फैन का ट्रेलर रविवार को ट्विटर पर पोस्ट किया।
इसे भी पढ़े:- pics: शाहरुख ने 'FAN' को लेकर किए कई खुलासे
वीडियो में शिवम ने बताया कि उसने शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज वीएफएक्स की वजह से विजुअल इफेक्ट सीखा है। फैन ने कहा, "मैंने 60 से अधिक घंटे इस पर काम किया है (क्योंकि वीएफएक्स सीखने की वजह आप -रेड चिलीज वीएफएक्स- भी हैं) इसलिए आप इसे देखें और मुझे जन्मदिन की शुभकमानाएं दें। उम्मीद है आप इसे देखेंगे और पसंद करेंगे।"
वहीं शाहरुख ने इस ट्रेलर की सराहना करते हुए कहा, "तुम हमारे साथ आकर वीएफएक्स स्टूडियो मैन के तौर पर काम करो। बहुत शानदार।" सोमवार को जन्मदिन का जश्न मना रहे शिवम इससे खासा उत्साहित हुए, उन्होंने लिखा, "बहुत अच्छा तोहफा है। धन्यवाद सर, आपने मेरा दिन बना दिया। मैं आपके साथ काम करना पसंद करूंगा।"
मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'फैन' में शाहरुख खान डबल रोल सुपरस्टार और उसके फैन की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में निभाए गए उनके फैन वाले किरदार की खूब प्रशंसा की जा रही है। उन्होंने इसके लिए अपने लुक्स पर काफी मेहनत की है। शाहरुख खान की दोहरी भूमिका से सजी फिल्म फैन 15 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अगली स्लाइड में देखिए शाहरुख की फिल्म 'फैन' का ट्रेलर:-