1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: मतभेदों, लड़ाई-झगड़ों से जूझ रही है पाकिस्तान

World T20: मतभेदों, लड़ाई-झगड़ों से जूझ रही है पाकिस्तान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 09, 2016 03:01 pm IST,  Updated : Mar 09, 2016 03:01 pm IST

लाहौर: भारत में चल रहे विश्व टी20 कप के लिए पाकिस्तान की तैयारी तो दूर, कप्तान शाहिद आफ़रीदी और मुख्य कोच वक़ार यूनुस तथा बोर्ड के अधिकारियों के बीच मतभेद पिछले कुछ दिनों में खुल

waqar younis and shahid afridi- India TV Hindi
waqar younis and shahid afridi

लाहौर: भारत में चल रहे विश्व टी20 कप के लिए पाकिस्तान की तैयारी तो दूर, कप्तान शाहिद आफ़रीदी और मुख्य कोच वक़ार यूनुस तथा बोर्ड के अधिकारियों के बीच मतभेद पिछले कुछ दिनों में खुल कर सामने आ गए हैं।

सोमवार को मुख्य चयनकर्ता हारुन रशीद प्रतियोगिता के लिए फिर से बनाई गई टीम की घोषणा की लेकिन बोर्ड के कुछ अधिकारियों का कहना है कि टीम को लेकर बोर्ड में मतभेद हैं।

एक सूत्र के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार ख़ान ने इस मसले पर वक़ार से तफ़्सील से बात की है और अब वह आफ़रीदी से भी बात करेंगे। वक़ार नैशनल सिलेक्टर्स के कामकाज के तरीके से ख़ुश नहीं हैं और उन्होंने आफ़रीदी की भी शहरयार से शिकायत की है।

शहरयार टीम के हालिया प्रदर्शन ख़ासकर एशिया कप में प्रदर्शन पर आफ़रीदी से पूछताछ करेंगे।

एक अन्य सूत्र ने बताया कि जिस तरह से चीफ़ सिलेक्टर और वक़ार ने सलमान बट की वापसी को लेकर कोशिश की उससे भी आफ़रीदी ख़ुश नहीं हैं। इस पूरी प्रक्रिया में आफ़रीदी को अंधेरे में रखा गया।

सूत्रों ने बताया कि आप़रीदी ने बोर्ड से कहा, “अगर सलमान बट को टीम में लिया जाता है तो वह नहीं खेलेंगे।”

सूत्रों के अनुसार आफ़रीदी ने एशिया कप में टीम के चसन को लेकर दो प्रेक्टिस सेशन में भाग नहीं लिया था। इसके अलवा वक़ार से ये भी शिकायत है कि वह खिलाड़ियों को आराम दिए बग़ैर बहुत मेहनत करवाते हैं।

2011 में भी पाकिस्तान के वेस्ट इंडीज़ दौरे पर टीम चयन को लेकर आफ़रीदी और वक़ार में मतभेद थे। इन मतभेदों के चलते बोर्ड को आफ़रीदी को वनडे और टी20 की कप्तानी से हटाना पड़ा था।

एक अन्य सूत्र के अनुसार शहरयार और नजम सेठी के बीच भी गंभीर मतभेद हैं। सेठी बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं और अब कार्यकारिणी समिति के प्रमुख हैं जो बहुत प्रभावशाली है।

“सेठी चाहते हैं कि एशिया कप में ख़राब प्रदर्शन के बाद शहरयार कप्तान, प्रमुख कोच और टीम प्रबंधन की छुट्टी कर दें लेकिन शहरयार इसके ख़िलाफ़ हैं। विश्वटी20 के लिए टीम भारत भेजने पर भी दोनों में मतबेद हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल