1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 15 मार्च दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

15 मार्च दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें-

मदर टेरेसा को 4 सितंबर को दी जाएगी संत की उपाधि, पोप फ्रांसिस ने दी मंजूरी

पोप फ्रांसिस ने मदर टेरेसा को संत का दर्जा देने को आज औपचारिक रूप से स्वीकृति प्रदान कर दी तथा इस कार्य को विधिवत मूर्त रूप देने के लिए चार सितंबर की तिथि तय की है। आगे पढ़ें

JNU समिति ने कन्हैया, उमर व 3 अन्य को निकालने की सिफारिश की

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की एक उच्चस्तरीय समिति ने कथित रूप से राष्ट्रविरोधी नारेबाजी वाले पिछले महीने के एक विवादित कार्यक्रम में कथित भूमिका को लेकर कन्हैया कुमार, उमर खालिद, अनिर्बान भट्टाचार्य और दो अन्य छात्रों को निकालने की सिफारिश की है। आगे पढ़ें

जीएमआर के चेक बाउंस मामले में माल्या के खिलाफ 4 गैर जमानती वारंट

उद्योगपति विजय माल्या के खिलाफ एक स्थानीय अदालत ने चार और गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. को दो करोड़ रुपये के चेक बाउंस होने के आरोप से जुड़े मामले में माल्या के अदालत में हाजिर न होने पर ये वारंट जारी किए गए हैं। आगे पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

आंग सू की के करीबी सहयोगी क्याव म्यामांर के राष्ट्रपति निर्वाचित

म्यामांर की संसद ने नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू च्यी के करीबी और लंबे समय से सहयोगी रहे हेतिन काव को आज करीब आधी सदी बाद देश का पहला असैनिक राष्ट्रपति चुन लिया। पूर्व में सैन्य शासन के अधीन रहे देश के राजनीतिक इतिहास में यह एक नया मोड़ है। आगे पढ़ें

पुतिन का रूसी सेना को सीरिया से लौटने का आदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सीरिया में तैनात अपनी सेना को मंगलवार से देश के 'मुख्य हिस्से' से पीछे हटने के आदेश दिए हैं। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें-

रियल एस्टेट बिल लोकसभा में भी पास, अब झूठे विज्ञापन नहीं दे पाएंगे बिल्डर्स

रियल एस्टेट क्षेत्र के उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा करने और इस क्षेत्र के विनियमन वाले एक महत्वपूर्ण विधेयक आज संसद ने अपनी मंजूरी दे दी। आगे पढ़ें

सरकार के बैन के बाद ‘विक्स एक्शन 500 एक्स्ट्रा’ की बिक्री बंद

एफएमसीजी कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल (पीएंडजी) ने सरकार द्वारा निश्चित खुराक के मिश्रण वाली दवाओं पर प्रतिबंध लगाने के बाद अपने लोकप्रिय ब्रांड विक्स एक्शन 500 एक्स्ट्रा का विनिर्माण तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया है। आगे पढ़ें

Gain More: अब बचत खाते में जमा राशि पर हर तीन महीने में मिलेगा ब्‍याज, RBI ने बैंकों को दिए निर्देश

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों से कहा है कि वह बचत खाते में हर तीमाही अथवा इससे कम अवधि में ब्‍याज का भुगतान करें। अरबीआई के इस कदम से करोड़ों बचत खाता धारकों को फायदा होगा। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें-

Happy Birthday: आलिया भटट् के बारे में ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप

बॉलीवुड की हॉट एण्ड सेक्सी अभिनेत्री आलिया भट्ट आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। 15 मार्च 1993 को आलिया का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने मुंबई के जमनाबाई स्कूल से अपनी पढ़ाई की और इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रख दिया। आगे पढ़ें

रितिक और कंगना ने एक-दूसरे को भेजा लीगल नोटिस

रितिक ने कंगना को एक लीगल नोटिस भेजा है जिसमें कहा गया है कि वह उनकी छवि खराब कर सकती हैं. वहीं कंगना ने भी नोटिस का जवाब नोटिस से ही दिया है.

खेल की खबरें-

अफरीदी ने भावनाएं जाहिर की, कुछ भी विवादास्पद नहीं: यूनिस

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच वकार यूनिस ने भारत से प्यार संबंधी बयान के लिए आलोचनाओं का शिकार कप्तान शाहिद अफरीदी का बचाव करते हुए कहा कि इसमें कुछ भी विवादास्पद नहीं है और यह आलराउंडर सिर्फ अपनी भावनाओं का इजहार कर रहा था। आगे पढ़ें

महेंद्र सिंह धोनी ट्विटर की वर्ल्ड टी20 ड्रीम टीम के कप्तान

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने वर्ल्ड टी20 के लिए अपनी ड्रीम XI की घोषणा की है. इनमें उन क्रिकेटर्स को शामिल किया गया है जो पिछले 12 महीने से ट्विटर पर धूम मचा रहे हैं. इस टीम की कमान टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के हाथों में सौंपी गई है. खास बात यह है कि इस टीम में धोनी समेत छह भारतीय क्रिकेटर्स शामिल किए गए हैं.

Latest India News