1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday: आलिया भटट् के बारे में ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप

Happy Birthday: आलिया भटट् के बारे में ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप

 Published : Mar 15, 2016 01:35 pm IST,  Updated : Mar 15, 2016 01:37 pm IST

बॉलीवुड की हॉट एण्ड सेक्सी अभिनेत्री आलिया भट्ट आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। 15 मार्च 1993 को आलिया का जन्म मुंबई में हुआ था।

alia bhatt- India TV Hindi
alia bhatt

नई दिल्ली: बॉलीवुड की हॉट एण्ड सेक्सी अभिनेत्री आलिया भट्ट आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। 15 मार्च 1993 को आलिया का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने मुंबई के जमनाबाई स्कूल से अपनी पढ़ाई की और इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रख दिया। फिल्मों में अपने किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारने वाली महेश भट्ट की लाडली आलिया निजी जिंदगी में काफी चुलबुली हैं। उन्होंने सिनेमा जगत में कदम रखते ही दर्शकों को अपने अभिनय और मासूमियत का दीवाना बना दिया। यही कारण है कि आज उनका नाम बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में शामिल हो गया है।

इसे भी पढ़े:- आलिया ने सबके सामने बताया सिद्धार्थ के साथ अपना रिश्ता

आलिया हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी निजी जिंदगी के कारण। इन दिनों उनका नाम अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को काफी बार एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा गया है। लेकिन दोनो में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में मीडिया के सामने कुछ नहीं कहा। आलिया और सिद्धार्थ ने हाल ही में वोग मैगजीन के लिए एक हॉट फोटोशूट करवाया था जिसे लेकर लोगों काफी प्रशंसा की थी, लेकिन वहीं दूसरी तरफ केआरके ने आलिया के इस फोटोशूट पर उनका मजाक बना दिया था। तब सिद्धार्थ, आलिया की तरफदारी करते हुए सोशल मीडिया पर केआरके से भिड़ गए थे। केआरके और सिद्धार्थ के बीच हुए इस विवाद में भी आलिया काफी सुर्खियों में छा गई थीं।

आलिया भट्ट से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जो उनके फैंस नहीं जानते होंगे। आज उनके 23वें जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से कुछ राज बताने जा रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन