1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया ने सबके सामने बताया सिद्धार्थ के साथ अपना रिश्ता

आलिया ने सबके सामने बताया सिद्धार्थ के साथ अपना रिश्ता

 Published : Mar 13, 2016 06:00 pm IST,  Updated : Mar 13, 2016 11:31 pm IST

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अफेयर्स की खबरें आए दिन मीडिया में छाई रहती हैं। इन दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा जाता है।

sidharth- India TV Hindi
sidharth

बेंगलुर: आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अफेयर्स की खबरें आए दिन मीडिया में छाई रहती हैं। इन दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा जाता है। पिछले दिनों खबर आई थी इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा है, लेकिन हाल ही में आलिया ने अपने और सिद्धार्थ के रिश्ते के बारे में कहा है कि, वह मेरा सिर्फ एक अच्छा दोस्त है। आलिया भट्ट ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर से सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और कुछ समय तक इन दोनों के रोमांस की खबरें आती रही थीं।

इसे भी पढ़े:- ...तो आलिया के बारे में ऐसा सोचते हैं फवाद

हालांकि या सिद्धार्थ में से किसी को भी इन अफवाहों से कभी कोई फर्क नहीं पड़ा और आलिया, सिद्धार्थ के साथ अपनी दोस्ती जारी रखी।  उन्होंने कहा, "मैंने बहुत साफ-साफ बता दिया है कि सिद्धार्थ मेरा अच्छा दोस्त है और वह हमेशा मेरा दोस्त रहेगा।“

आलिया और सिद्धार्थ जल्द ही शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कपूर एण्ड संस’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावा फवाद खान, ऋषि कपूर, रतना पाठक और रजत कपूर भी मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिलहाल इन दिनों आलिया, सिद्धार्थ और फवाद फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं।

फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही आलिया ने कहा कि वह ‘एक विलेन’ के अभिनेता को हल्के फुल्के चरित्र में देखकर बहुत खुश हुई थीं।  उन्होंने कहा, मुझे उसे देखकर बहुत खुशी हुई कि वह अपने इस चरित्र के लिए मेहनत कर रहा है। इससे पहले उसने इस प्रकार के चरित्र नहीं निभाए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन