1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफरीदी ने भावनाएं जाहिर की, कुछ भी विवादास्पद नहीं: यूनिस

अफरीदी ने भावनाएं जाहिर की, कुछ भी विवादास्पद नहीं: यूनिस

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 15, 2016 03:00 pm IST,  Updated : Mar 15, 2016 05:13 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच वकार यूनिस ने भारत से प्यार संबंधी बयान के लिए आलोचनाओं का शिकार कप्तान शाहिद अफरीदी का बचाव करते हुए कहा कि इसमें कुछ भी विवादास्पद नहीं है और यह आलराउंडर सिर्फ अपनी भावनाओं का इजहार कर रहा था।

waqar- India TV Hindi
waqar

कोलकाता: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच वकार यूनिस ने भारत से प्यार संबंधी बयान के लिए आलोचनाओं का शिकार कप्तान शाहिद अफरीदी का बचाव करते हुए कहा कि इसमें कुछ भी विवादास्पद नहीं है और यह आलराउंडर सिर्फ अपनी भावनाओं का इजहार कर रहा था। यूनिस ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में यहां कहा, मुझे इसमें कुछ भी विवादास्पद नजर नहीं आता। वह ऐसा महसूस कर रहा था। यह उसकी भावना थी। बिना किसी चीज के विवाद पैदा करने की जगह हमें इसे ऐसे ही छोड़ देना चाहिए। हम यहां क्रिकेट खेलने, टीमों को हराने आए हैं। क्रिकेट पर ध्यान लगाना बेहतर विचार है।

उन्होंने कहा, खिलाडि़यों को मेरा संदेश है कि सभी चीजों को पीछे छोड़ दो। यह कुछ शानदार क्रिकेट खेलना, अपने देश के लिए खेलना है। वे सभी सक्षम हैं। अफरीदी ने बयान से पाकिस्तान में काफी विवाद हो गया और पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने पाकिस्तानी कप्तान की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए।

यूनिस ने कहा, हां, कुछ ड्रामा हुआ और कल कुछ विवाद भी हुआ। हमारी टीम ऐसी है जो लय में आने पर किसी को भी हैरान कर सकती है। उम्मीद करता हूं कि इससे टीम का प्रदर्शन प्रभावित नहीं होगा। संभवत: अपने अंतिम विश्व टी20 में खेल रहे अफरीदी फार्म के लिए जूझ रहे हैं लेकिन मुख्य कोच ने कहा कि कप्तान को सिर्फ एक अच्छी पारी की जरूरत है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल