1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सरकार के बैन के बाद ‘विक्स एक्शन 500 एक्स्ट्रा’ की बिक्री बंद

सरकार के बैन के बाद ‘विक्स एक्शन 500 एक्स्ट्रा’ की बिक्री बंद

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 15, 2016 04:15 pm IST,  Updated : Mar 15, 2016 04:15 pm IST

नई दिल्ली: एफएमसीजी कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल (पीएंडजी) ने सरकार द्वारा निश्चित खुराक के मिश्रण वाली दवाओं पर प्रतिबंध लगाने के बाद अपने लोकप्रिय ब्रांड विक्स एक्शन 500 एक्स्ट्रा का विनिर्माण तुरंत प्रभाव से बंद

vicks- India TV Hindi
vicks

नई दिल्ली: एफएमसीजी कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल (पीएंडजी) ने सरकार द्वारा निश्चित खुराक के मिश्रण वाली दवाओं पर प्रतिबंध लगाने के बाद अपने लोकप्रिय ब्रांड विक्स एक्शन 500 एक्स्ट्रा का विनिर्माण तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया है।

कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया, भारत सरकार ने पैरासिटामोल, फेनिलेफ्राइन और कैफीन की निश्चित खुराक के मिश्रण वाली दवाओं पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। कंपनी ने कहा, हमारा उत्पाद विक्स एक्शन 500 एक्स्ट्रा अधिसूचना के दायरे में आता है। हमने विक्स एक्शन 500 एक्स्ट्रा का विनिर्माण और इसकी बिक्री तुरंत प्रभाव से बंद कर दी है।

कल प्रमुख दवा कंपनियों- फाइजर और अबॉट ने अपनी खांसी की लोकप्रिय दवा, क्रमश: कोरेक्स और फेंसेडिल की बिक्री बंद कर दी है। दोनों कंपनियों ने हालांकि, कहा कि वे प्रतिबंध के असर से निपटने के लिए हर तरह के विकल्प की तलाश कर रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत