4 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
दिनभर की बड़ी खबरें

राष्ट्रीय खबरें-
विकीलीक्स के बाद पनामा पेपर्स से हिली दुनिया, जानिए क्या है पूरा मामला
टैक्स बचाने वाले दुनिया के अमीर लोगों से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा खुलासा सामने आया है। पनामा की एक लॉ फर्म से लीक हुए करोड़ों के दस्तावेजों ने दुनियाभर की तमाम बड़ी हस्तियों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। हैरानी की बात है कि इतनी बड़ी धांधली में व्लादिमीर पुतिन, नवाज शरीफ, शी जिनपिंग और फुटबॉलर मैसी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। आगे पढ़ें
जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं महबूबा मुफ्ती
पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) को एक क्षेत्रीय ताकत के रूप में तब्दील करने वालीं जमीनी स्तर की लोकप्रिय नेता महबूबा मुफ्ती अपने प्रख्यात पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए जम्मू-कश्मीर की कमान अपने हाथ में ले चुकी हैं। वह इस राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। आगे पढ़ें
विस चुनाव: पहले चरण में पश्चिम बंगाल और असम में बंपर वोटिंग
पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनावों के पहले चरण में बंपर वोटिंग हुई है। पश्चिम बंगाल और असम दोनों जगह 75 फीसदी मतदान की खबर है। आगे पढ़ें
पीलीभीत फर्जी एनकाउंटर: सभी 47 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा
पीलीभीत फर्जी एनकाउंटर केस में सजा का ऐलान हो गया है। सभी 47 दोषी पुलिसवालों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने इस एनकाउंटर को फर्जी करार देते हुए इस मामले में 47 पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया था। आगे पढ़ें
कोयला घोटाला: JIPL के 2 निदेशकों को 4 साल की जेल, पांच लाख रुपए जुर्माना
सीबीआई की विशेष अदालत ने कोयला घोटाला मामले में सोमवार को पहली सजा सुनाई। अदालत ने झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के दो निदेशकों को आपराधिक साजिश रचने और कोयला ब्लॉक पाने के लिए धोखाधड़ी करने का दोषी मानते हुए दोनों को चार-चार साल कैद की सजा सुनाई। आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
इराक में हुए आत्मघाती हमले में 29 की मौत, कई घायल
बीते सोमवार इराक में हुए आत्मघाती हमलों में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि कईं लोग घायल हो गए। इनमें से एक सबसे बड़ा हमला दक्षिण धी कार प्रांत में हुआ। आगे पढ़ें
MH 370 का हो सकता है मॉरिशस में मिला मलबा
हिंद महासागरीय द्वीप मॉरीशस में मिला मलबे को देखकर ऑस्ट्रेलिया के परिवहन मंत्री का कहना है कि यह मलबा एमएच 370 का हिस्सा हो सकता है। फिलहाल इसकी जांच चल रही है। आगे पढ़ें
बिजनेस की खबरें-
विदेशों में जमा कालेधन का खुलासा न करने वाले पछताएंगे: जेटली
500 से अधिक भारतीयों द्वारा विदेशों में कालाधन छुपाने की ताजा खबरों के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जिन लोगों ने विदेशों में अपनी अघोषित आय व संपत्तियों का हिसाब देने के लिए सरकार द्वारा पिछले साल उपलब्ध कराए गए अवसर का लाभ नहीं उठाया, उन्हें अब इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी। आगे पढ़ें
BSNL 14 टेलिकॉम सर्किल में शुरू करेगा 4G सर्विस
भारत में 4G इंटरनेट सर्विस को लेकर निजी कंपनियों में छिड़ी जंग में अब सरकारी कंपनी BSNL भी शामिल हो गई है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL ) देश भर के 14 टेलिकॉम सर्किल में 4जी सेवा शुरू करने की तैयार कर रही है। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें-
सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता ‘खतरों के खिलाड़ी’ का खिताब
कलर्स चैनल के चर्चित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी-कभी पीड़ा, कभी कीड़ा' में अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने जीत का खिताब अपने नाम दर्ज कर लिया है। आगे पढ़ें
1st वीकएंड कलेक्शन: हर दिन बेहतर कमाई कर रही है ‘की एंड का’
अर्जुन कपूर और करीना कपूर के अभिनय से सजी फिल्म की एंड का 1 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने भारत में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने पहले वीकएंड में बॉकसऑफिस पर 25.23 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। आगे पढ़ें
खेल की खबरें-
कोहली आईसीसी विश्व टी20 एकादश के कप्तान, धोनी को टीम में जगह नहीं
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को आईसीसी टी20 विश्व एकादश का कप्तान चुना गया जबकि टीम में मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जगह नहीं मिली हालांकि अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा इसके सदस्य है। आगे पढ़ें
आपत्तिजनक भाषा के लिए ICC ने सैमुअल्स पर जुर्माना लगाया
वेस्टइंडीज की विश्व T-20 में खिताबी जीत के हीरो मार्लन सैमुअल्स पर ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में टीम की 4 विकेट की जीत के दौरान आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल के लिए मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया। आगे पढ़ें