नई दिल्ली: अर्जुन कपूर और करीना कपूर के अभिनय से सजी फिल्म की एंड का 1 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने भारत में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने पहले वीकएंड में बॉकसऑफिस पर 25.23 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसकी कमाई की जानकारी देते हुए फिल्म समीक्षक और बिजनस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया, "शुक्रवार-7.30 करोड़ रुपए, शनिवार- 8.41 करोड़ रुपए, रविवार- 9.52 करोड़ रुपए, कुल- 25.23 करोड़ रुपए।" फिल्म का कारोबार हर दिन पहले से बेहतर होता जा रहा है।

इसे भी पढ़े:- ‘की एंड का’ देखने जा रहे हैं तो पहले पढ़े ये रिव्यू
आर.बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म की एंड की में लड़के और लड़की के बीच समानता को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म अर्जुन कपूर ने हाउस हस्बैंड का किरदार निभाया है। वह फिल्म में एक ऐसे लड़के बने हैं जिसे घर पर रहकर घर का काम करना ही अच्छा लगता है। दूसरी तरफ करीना ने एक महिला के किरदार में दिखीं है जो बाहर जाकर काम करती है और पैसे कमाती है। फिल्म में अर्जुन और करीना के बीच काफी किसिंग सीन भी फिल्माए गए हैं।
आर.बाल्की हमेशा अपनी फिल्मों में कुछ नया दिखाने की कोशिश करते हैं। उनकी पिछली 'पा', 'शमिताभ' और 'चीनी कम' जैसी बेहतरीन फिल्मों देखने के बाद कहा जा सकता है कि उन्होंने हमेशा अपने दर्शकों को कुछ नया और अलग ही दिखाया है। इस बार भी वह नया करने में सफल हो ही गए हैं। फिल्म में अर्जुन और करीना के अलावा अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी नजर आए हैं। हालांकि ये दोनों सिर्फ मेहमान की भूमिका निभाते हुए ही दिखे।