16 जून दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
दिनभर की बड़ी खबरें

राष्ट्रीय खबरें-
पठानकोट हमले का निर्देश देने वाला जैश नेता अफगानिस्तान फरार
पठानकोट वायुसैन्य अड्डे पर हमले के दौरान आतंकवादियों को फोन पर निर्देश देने वाला जैश ए मोहम्मद का नेता कथित रूप से पाकिस्तान से अफगानिस्तान भाग गया है। आगे पढ़ें.
अधिकारियों से बोले मोदी, करदाताओं के लिए भयमुक्त माहौल बनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कर विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे करदाताओं के मन से उत्पीड़न या परेशानी का भय दूर करें और प्रशासन के पांच स्तंभों- राजस्व, उत्तरदायित्व, ईमानदारी, सूचना और डिजिटलीकरण (रैपिड)- पर ध्यान केंद्रित करें। आगे पढ़ें.
शीला दीक्षित बन सकती हैं UP में CM पद की उम्मीदवार!
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस शीला दीक्षित को अपना सीएम कैंडिडेट बना सकती है। बताया जा रहा है कि इसे लेकर दिल्ली की पूर्व सीएम दीक्षित सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात कर सकती हैं। आगे पढ़ें.
अमरनाथ यात्रा पर ‘आतंक’ का साया, सुरक्षा घेरे में बाबा बर्फानी
अमरनाथ यात्रा पर आतंकी साया मंडरा रहा है। खतरे की आशंका के बीच सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने 38 संवेदनशील जगहों की पहचान की है जिन पर नजर रखने के लिए चार कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। आगे पढ़ें.
बयान ने बिगाड़ा खेल: आप ने अलका लांबा को प्रवक्ता पद से हटाया
आम आदमी पार्टी ने परिवहर मंत्री गोपाल राय के इस्तीफ़े पर पार्टी विधायक अलका लांबा के बयान के बाद उन्हें प्रवक्ता पद से दो महीने के लिए हटा दिया है। आगे पढ़ें.
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
NSG में भारत के प्रवेश से बिगड़ेगा भारत-पाक परमाणु संतुलन: चीन
भारत द्वारा परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता हासिल करने की दिशा में बढ़ने का जिक्र करते हुए चीन के आधिकारिक मीडिया ने गुरुवार को कहा कि अगर नई दिल्ली को इस विशिष्ट समूह में प्रवेश दिया जाता है तो भारत और पाकिस्तान के बीच का परमाणु संतुलन बिगड़ जाएगा। आगे पढ़ें.
UN Security Council में भारत की स्थाई सीट के लिए कांग्रेस में प्रस्ताव पेश
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस के सदन प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया गया है और सांसदों ने कहा है कि परिषद में भारत को स्थायी सीट दिए जाने से विश्वभर में लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। आगे पढ़ें.
जॉर्डन से F-16 विमान खरीदने के लिए पाक को अमेरिका से लेनी होगी मंजूरी
पाकिस्तान के लिए जॉर्डन से इस्तेमालशुदा एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदना आसान नहीं होगा क्योंकि उसे अमेरिका से इसके लिए मंजूरी लेनी होगी और इन विमानों के उपयोग पर निगरानी रखने की अनुमति देनी होगी। आगे पढ़ें.
बिजनेस की खबरें-
सोने की कीमत पहुंची 30,000 रुपए के पार, चांदी में 700 रुपए की जोरदार उछाल
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 30,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई, जो कि पांच हफ्ते का ऊपरी स्तर है। आज सोना 580 रुपए की तेजी के साथ 30,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी 700 रुपए उछल कर 42,050 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। आगे पढ़ें.
महंगे टमाटर से अभी नहीं मिलेगी राहत, सस्ती कीमत के लिए सितंबर तक करना होगा इंतजार
देश के खुदरा बाजारों में टमाटर का भाव 80 से 100 रुपए प्रति किलो तक पहुंचने के बीच ऐसी आशंका व्यक्त की गई है कि अगली फसल आने तक इसमें तेजी बने रहने की आशंका है। टमाटर की नई फसल अगस्त अंत तक आने की उम्मीद है। आगे पढ़ें.
Vodafone ने शुरू की 'गेट-अ-गिफ्ट' योजना, उपहार में फोन, बाइक, कार और सोना देगी कंपनी
दिल्ली-एनसीआर में एक करोड़ उपभोक्ता संख्या हासिल करने के उपलक्ष्य में उपभोक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए वोडाफोन इंडिया (Vodafone) ने एक विशेष योजना ‘गेट-अ-गिफ्ट’ की घोषणा की है। इसके तहत उपभोक्ता हर मिनट आकर्षक उपहार जीतने का मौका पा सकते हैं। आगे पढ़ें.
एंटरटेनमेंट की खबरें-
'उड़ता पंजाब' की हर अड़चन दूर, पंजाब HC ने भी दिखाई हरी झंडी
फिल्म उड़ता पंजाब के रिलीज में आने वाली सभी अड़चनें अब दूर हो चुकी हैं। पहले तो सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'उड़ता पंजाब' पर रोक लगाने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। अब फिल्म के पंजाब में रिलीज ना होने देने की याचिका भी खारिज हो गई है। पंजाब हाईकोर्ट ने पंजाब में फिल्म के बैन करने की याचिका को खारिज कर दिया है। अब फिल्म बिना किसी अड़चन के कोर्ट के फैसले के मुताबिक सिर्फ एक कट के साथ पंजाब के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
उड़ता पंजाब: इस शहर में सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई मूवी
अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनीं और सेंसर बोर्ड में विवादों में रही फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ रिलीज से 48 घंटे पहले इंटरनेट पर लीक हो गई है। फिल्म को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में लोगों ने इंटरनेट पर सबसे अधिक खोजा है और टोरेंट से डाउनलोड कर देखा है। गौरतलब है कि फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ को 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। आगे पढ़ें.
अजय देवगन की ‘शिवाय’ में सायेशा का पहला लुक आया सामने
अजय देवगन अभिनय से सजी फिल्म 'शिवाय' का एक और पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म में सायेशा सहगल मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इस पोस्टर में उनका पहला लुक जारी किया गया है। आगे पढ़ें.
खेल की खबरें-
धोनी ने की बोर्डर की बराबरी, अब इस मामले में केवल पोंटिंग से रह गये पीछे
टीम इंडिया के वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिंबाब्वे दौरे पर तीन-तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं. पहला तो सबसे अधिक वनडे मैचों में कप्तानी करने वाले वो दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गये हैं. दूसरा उन्होंने विकेट के पीछे 350 क्रिकेटरों को अपना शिकार बनाया और ऐसा करने वाले वो दुनिया के चौथे विकेट कीपर बन गये हैं. इसके अलावा धोनी अपनी कप्तानी में सबसे अधिक वनडे मैच जीतने का रिकॉर्ड भी बना लिया है और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बोर्डर की बराबरी कर ली.
पैसों के हेरफ़ेर में गोवा क्रिकेट संघ के तीन बड़े अधिकारी गिरफ्तार
गोवा पुलिस के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने तीन करोड़ रुपये के घोटले के आरोप में बुधवार को गोवा क्रिकेट संघ (जीसीए) के शीर्ष तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। आगे पढ़ें.
इमरान ताहिर बने एक वनडे पारी में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले द. अफ़्रीकी गेंदबाज़
लेग स्पिनर इमरान ताहिर वनडे की एक इनिंग में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले पहले साउथ अफ्रीकी बॉलर बन गए हैं। उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपने नौ ओवरों में 45 रन देकर 7 विकेट लिए हैं। उनके पहले ये रिकॉर्ड रबाडा के नाम था। आगे पढ़ें.