1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जॉर्डन से F-16 विमान खरीदने के लिए पाक को अमेरिका से लेनी होगी मंजूरी

जॉर्डन से F-16 विमान खरीदने के लिए पाक को अमेरिका से लेनी होगी मंजूरी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 16, 2016 04:10 pm IST,  Updated : Jun 16, 2016 04:10 pm IST

वॉशिंगटन: पाकिस्तान के लिए जॉर्डन से इस्तेमालशुदा एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदना आसान नहीं होगा क्योंकि उसे अमेरिका से इसके लिए मंजूरी लेनी होगी और इन विमानों के उपयोग पर निगरानी रखने की अनुमति देनी होगी।

f16- India TV Hindi
f16

वॉशिंगटन: पाकिस्तान के लिए जॉर्डन से इस्तेमालशुदा एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदना आसान नहीं होगा क्योंकि उसे अमेरिका से इसके लिए मंजूरी लेनी होगी और इन विमानों के उपयोग पर निगरानी रखने की अनुमति देनी होगी।

अमेरिका के विदेश विभाग के एक अधिकारी ने को बताया, ‘हम उन रपटों पर अटकलें लगाने नहीं जा रहे जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान दूसरी जगहों से इस्तेमालशुदा एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदने की संभावना तलाश सकता है। अमेरिकी कानून के तहत अमेरिकी मूल के रक्षा उपकरणों के किसी तीसरे पक्ष को पुन:हस्तांतरण के लिए अमेरिकी सरकार से मंजूरी आवश्यक है और ऐसे उपकरण के उपयोग की निगरानी की अनुमति देना जरूरी है।’

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी कांग्रेस में कानून निर्माताओं के विरोध के चलते अत्यधिक रियायती दरों पर अमेरिका से आठ एफ-16 लड़ाकू विमानों की खरीद की पाकिस्तान की योजना सिरे नहीं चढ़ सकी। मीडिया रपटों के मुताबिक पाकिस्तान जार्डन से इस्तेमालशुदा एफ-16 जेट विमान खरीदने पर विचार कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश