1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अधिकारियों से बोले मोदी, करदाताओं के लिए भयमुक्त माहौल बनाएं

अधिकारियों से बोले मोदी, करदाताओं के लिए भयमुक्त माहौल बनाएं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 16, 2016 02:21 pm IST,  Updated : Jun 16, 2016 03:12 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कर विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे करदाताओं के मन से उत्पीड़न या परेशानी का भय दूर करें और प्रशासन के पांच स्तंभों- राजस्व, उत्तरदायित्व, ईमानदारी, सूचना और डिजिटलीकरण (रैपिड)- पर ध्यान केंद्रित करें।

Narendra Modi
- India TV Hindi
Narendra Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कर विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे करदाताओं के मन से उत्पीड़न या परेशानी का भय दूर करें और प्रशासन के पांच स्तंभों- राजस्व, उत्तरदायित्व, ईमानदारी, सूचना और डिजिटलीकरण (रैपिड)- पर ध्यान केंद्रित करें। प्रधानमंत्री ने यहां दो दिन के पहले राजस्व ज्ञान-संगम का उद्घाटन करते हुए अधिकारियों से प्रशासन को बेहतर और दक्ष बनाने के लिए डिजिटलीकरण की दिशा में कदम बढाने तथा अविश्वास की खाईं पाटने का कार्य करने को कहा।

उद्घाटन सत्र के बाद वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने संवाददाताओं को बताया कि मोदी ने अधिकारियों को यह भी सुझाव दिया कि उन्हें करदाताओं के मन से उत्पीड़न या परेशान किए जाने का डर दूर करने का प्रयास करना चाहिए तथा लोगों के साथ सौम्य और विनम्र रहना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सत्ता, ताकत का घमंड न करें कार्यकर्ता: PM मोदी

राजस्व ज्ञान संगम में वित्त मंत्री अरूण जेटली और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) और केंद्रीय उत्पाद एवं सीमाशुल्क (सीबीईसी) के वरिष्ठ अधिकारी भी भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने करदाताओं की संख्या बढ़ाकर 10 करोड़ करने की जरूरत पर भी बल दिया। अभी देश में आयकरदाताओं 5.43 करोड़ रुपए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत