सेंट कीट्स: लेग स्पिनर इमरान ताहिर वनडे की एक इनिंग में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले पहले साउथ अफ्रीकी बॉलर बन गए हैं। उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपने नौ ओवरों में 45 रन देकर 7 विकेट लिए हैं। उनके पहले ये रिकॉर्ड रबाडा के नाम था। रबाडा ने 10 जुलाई, 2015 को बांग्लादेश के खिलाफ 16 रन देकर 6 विकेट लिए थे। वैसे ओवर ऑल वनडे की एक पारी में सबसे बेहतर रिकॉर्ड श्रीलंका के चमिंडा वास का है जिन्होंने एक पारी में 19 रन देकर 8 विकेट लुए थे।
बुधवार को हुए मैच में वेस्ट इंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया जो ग़लत मंहगा साबित हुआ। साउथ अफ़्रीका ने 50 ओवर में चार विकेट खोकर 343 का विशात स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में वेस्ट इंडीज़ की टीम 38 ओवर में 208 रन बनाकर ढेर हो गई।
ताहिर ने फ़्लेचर (21), सैमुएल्स (24), पोलार्ड (20), पोल्डर (19), ब्रैथवेट (00), बेन (00) और टैलर (16) को अपना शिकार बनाया।