17 जून दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
दिनभर की बड़ी खबरें

राष्ट्रीय खबरें-
गुलबर्ग मामला: 11 दोषियों को उम्रकैद, 12 को 7-7 साल की सजा
अहमदाबाद की सेशंस कोर्ट ने गुलबर्ग सोसायटी दंगा केस में 24 दोषियों के सजा का ऐलान कर दिया है। अदालत ने शुक्रवार को 11 दोषियों को उम्रकैद, 12 दोषियों को 7-7 साल और एक दोषी को 10 साल की सजा सुनाई है। आगे पढ़ें.
‘पाक के परमाणु कार्यक्रम ने बढ़ा दिया है भारत के साथ टकराव का जोखिम’
अमेरिकी संसद कांग्रेस की स्वतंत्र शोध शाखा कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (CRS) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान के फुल स्पेक्ट्रम डेटरेंस परमाणु सिद्धांत और परमाणु सामग्री के उत्पादन की बढ़ती क्षमता ने भारत के साथ उसके परमाणु टकराव के जोखिम को बढ़ा दिया है। आगे पढ़ें.
देश में बने पहले बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट का ट्रायल कामयाब, रचा इतिहास
भारत के नाम आज एक बड़ी उपलब्धि शामिल हो गई। सिर्फ 12 महीने के कम समय में HAL ने मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत स्वदेशी तकनीक से एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट तैयार कर दिया। आज इसके उद्घाटन उड़ान में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी इसमें बैठकर इसका सफल परीक्षण किया। आगे पढ़ें.
केंद्रीय मंत्रिमंडल में 21 जून के बाद फेरबदल संभव
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में 21 जून के बाद फेरबदल के आसार हैं। जानकार सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मंत्रिमंडल में विधानसभा चुनाव वाले राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब से कुछ और सांसदों को शामिल किया जा सकता है। आगे पढ़ें.
दिल्ली मैट्रो का सफ़र अब मंहगा, 15 रुपए हो सकता है न्यूनतम किराया
दिल्ली मैट्रो में सफ़र करना अब मंहगा होने जा रहा है। दिल्ली मैट्रो ने किराया तय करने वाली समिति को एक प्रस्ताव भेजा है जिसके तहत किराए में 40% प्रतिशत बढ़ोत्तरी की सिफ़ारिश की गई है। आगे पढ़ें.
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
अमेरिका ने NSG सदस्यों से भारत का समर्थन करने की अपील की
अमेरिका ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह से इस विशिष्ट समूह में भारत की सदस्यता के लिए समर्थन करने का अनुरोध किया है। आगे पढ़ें.
US ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने से किया इनकार
अमेरिका ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने से इनकार कर दिया है और दोनों देशों को तोरखम सीमा क्रॉसिंग पर तनाव कम करने के लिए मिलकर काम करने के लिए कहा है। आगे पढ़ें.
बिजनेस की खबरें-
निसान ने माइक्रा ऑटोमैटिक मॉडल की कीमत 54,000 रुपए तक घटाई
जापानी कार निर्माता कंपनी निसान ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार माइक्रा के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मॉडल की भारत में कीमत 54,000 रुपए तक कम कर दी है, क्योंकि उसने इसके कलपुर्जों की स्थानीय खरीद बढ़ा दी है। आगे पढ़ें.
IRCTC की एप पर बुक कर सकेंगे सस्ते में एयरलाइन्स के टिकट
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने एयर टिकट बुक करने के लिए मोबाइल एप बनाई है। एप से टिकट बुक करने के लिए हर PNR नंबर के लिए 10 रुपए का भुगतान करना होगा। एक PNR नंबर से नौ हवाई टिकट बुक किए जा सकते हैं। आगे पढ़ें.
एंटरटेनमेंट की खबरें-
फिल्म रिव्यू: पंजाब में ड्रग्स की हकीकत को बयां करती है 'उड़ता पंजाब'
अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी इस साल की सबसे विवादित फिल्म 'उड़ता पंजाब' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज को रोकने की काफी कोशिश की गई थी, यहां तक की फिल्म रिलीज से 2 दिन पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुकी थी। लेकिन फिर भी दर्शकों में इसे सिनेमाघरों में जाकर देखने की उत्सुकता बरकरार थी। आगे पढ़ें.
भाई-बहन की कहानी और राजस्थान की खूबसूरती से भरी एक अच्छी फिल्म है धनक
एक तरफ जहां बड़ी बजट की फिल्मों का बोलबाला है वहां छोटे बजट की साफ छवि की फिल्मों का बनाना एक मुश्किल भरा काम है। मुश्किल फिल्म बनाने में नहीं है पर उसे रिलीज करने और सिनेमा हॉल तक ले जाने की कशमकश किसी लड़ाई से कम नहीं है। इस शुक्रवार को एक तरफ जहां विवादों के वजह से चर्चा में रही मल्टीस्टारर फिल्म रिलीज हुई। वहीं दूसरी तरफ एक छोटे बजट की फिल्म भी रिलीज हुई है जिसका नाम धनक है।
खेल की खबरें-
Champions Trophy: फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत
चैम्पियंस ट्रॉफी-2016 का फाइनल भारत तथा ऑस्ट्रेलिया की हॉकी टीमों के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच शुक्रवार को होगा। ऑस्ट्रेलिया के हाथों अपना अंतिम मैच गंवाकर भारत ने मिट्टी पलीद कर ली थी, लेकिन ब्रिटेन तथा बेल्जियम का मुकाबला बराबरी पर छूटने के बाद उसे खिताबी मुकाबला खेलने का मौका मिल गया। आगे पढ़ें.
बैडमिंटन रैंकिंग: सायना, श्रीकांत को 2 स्थान का फायदा
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल हाल ही में जारी विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ)की महिला एकल रैंकिंग में दो स्थान के फायदे के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष एकल खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत भी दो स्थान के फायदे के साथ 11वें क्रम पर पहुंच गए हैं। आगे पढ़ें.
ईडन गार्डन्स स्टेडियम करेगा गुलाबी गेंद के पहले मैच की मेजबानी
एतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम 18 जून को गुलाबी गेंद से होने वाले पहले मैच की मेजबानी करेगा। यह चार दिवसीय मैच सुपर लीग टूर्नामेंट का फाइनल होगा, जिसमें गुलाबी कूकाबुरा गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा। आगे पढ़ें.
रविंद्र जडेजा ने खिंचवाई शेरों के साथ फोटो, होगी जांच
क्रिकेटर रविंद्र जडेजा अगर खेल के मैदान में न भी हो तो भी ख़बरों में बने रहते हैं। एक नये मामले में गिर अभयारण्य में उनकी कुछ तस्वीरों के सामने आने पर विवाद शुरू हो गया है। ख़बरों के मुताबिक जडेजा ने जिप्सी से उतरकर शेरों के काफी करीब जाकर फोटो खिंचवाई जो वन कानून के तहत ग़ैरकानूनी है। आगे पढ़ें.