1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रविंद्र जडेजा ने खिंचाई शेरों के साथ फोटो, होगी जांच

रविंद्र जडेजा ने खिंचाई शेरों के साथ फोटो, होगी जांच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 17, 2016 08:27 am IST,  Updated : Jun 17, 2016 08:27 am IST

अहमदाबाद: क्रिकेटर रविंद्र जडेजा अगर खेल के मैदान में न भी हो तो भी ख़बरों में बने रहते हैं। एक नये मामले में गिर अभयारण्य में उनकी कुछ तस्वीरों के सामने आने पर विवाद शुरू

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
Ravindra Jadeja

अहमदाबाद: क्रिकेटर रविंद्र जडेजा अगर खेल के मैदान में न भी हो तो भी ख़बरों में बने रहते हैं। एक नये मामले में गिर अभयारण्य में उनकी कुछ तस्वीरों के सामने आने पर विवाद शुरू हो गया है। ख़बरों के मुताबिक जडेजा ने जिप्सी से उतरकर शेरों के काफी करीब जाकर फोटो खिंचवाई जो वन कानून के तहत ग़ैरकानूनी है।

Ravindra Jadeja, Reewa
Ravindra Jadeja, Reewa

एक तस्वीर में वह अपनी पत्नी रीवा सोलंकी के साथ दिख रहे हैं, जिसमें दोनों शेरों के एक समूह से करीब 12-13 फीट की दूरी पर बैठे हुए हैं। एक दूसरी तस्वीर में जडेजा और रीवा अपने दोस्तों और वन विभाग के अधिकारियों के साथ दिख रहे हैं।

Ravindra Jadeja, reewa
Ravindra Jadeja, reewa

जडेजा मंगलवार और बुधवार को गिर अभयारण्य में छुट्टी बिता रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुजरात वन विभाग ने इस मामले में छानबीन के आदेश दिए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल