1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 5 फरवरी 2016: दिनभर की बड़ी खबरें

5 फरवरी 2016: दिनभर की बड़ी खबरें

important stories of the day 5th february 2016

news- India TV Hindi
news

राष्ट्रीय खबरें-

एक परिवार को बचाने के लिए संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोनिया गांधी परिवार को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष और उनके पुत्र राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे 2014 के लोकसभा चुनाव में पराजय का बदला लेने के लिए वे संसद की कार्यवाही में बाधा डाल कर गरीबों को लाभ पंहुचाने वाले विधेयकों का पारित नहीं होने दे रहे हैं। पढ़ने के लिए क्लिक करें

विश्व टी-20, एशिया कप के लिए एक ही टीम, पवन नेगी अंदर

BCCI की चयन समिति ने शुक्रवार को यहां विश्व कप टी-20 और एशिया कप के लिए टीम की घोषणा कर दी। पवन नेगी को जहां टीम में जगह मिली है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

जेट एयरवेज मामला: बोले सोनू निगम, ''मेरे ख्‍याल से असली असहिष्‍णुता''

जाने माने पार्व्न गायक सोनू निगम की मधुर आवाज के तो सभी दिवाने हैं। उनकी आवाज का जादू दुनियाभर में छाया हुआ है। लेकिन उनकी यही सुरीली आवाज कुछ जेट एयरवेज के 5 क्रू मेंबर्स पर इस कदर भारी पड़ गई है कि उन्हें सस्पेंड ही कर दिया गया है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

दिल्ली में कूड़े पर हाईकोर्ट की MCD को जोरदार फटकार

दिल्ली में सफाईकर्मियों के हड़ताल के दसवें दिन दिल्ली हाईकोर्ट ने बीजेपी शासित राजधानी के तीनों एमसीडी को जोरदार फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि देश की राजधानी इस तरह की हड़ताल बर्दाश्त नहीं कर सकती है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

तंजानियाई छात्रा पर हमला: मामले में चार और गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी निलंबित

बेंगलुरू में एक तंजानियाई छात्रा पर हमला और उसे निर्वस्त्र किए जाने के मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इस मामले में दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

विकीलीक्स के फाउंडर असांजे को बड़ी राहत, UN पैनल ने फेवर में सुनाया फैसला

खुफिया जानकारियों का खुलासा करने वाली वेबसाइट विकीलीक्स के फाउंडर जूलियन असांजे के लिए राहत भरी खबर है। यूएन के एक पैनल ने उन्हें ब्रिटेन में मनमाने ढंग से डिटेन किए जाने को अवैध माना है।

ट्रम्प को बढ़त, हिलेरी खो रहीं है आधार: चुनाव पूर्व सर्वेक्षण

राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के शीर्ष दावेदार डोनाल्ड ट्रम्प न्यू हैम्पशायर में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मार्को रबियो के खिलाफ दोहरे आंकड़े की बढ़त बनाकर शीर्ष पर है। चुनाव पूर्व एक ताजा सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

बिजनेस की खबरें-

आमिर खान को दूसरा बड़ा झटका, अब स्नैपडील के ऐड में भी नहीं दिखेंगे

‘अतुल्य भारत’ के ब्रैंड एंबेसडर से हटाए जाने के बाद आमिर खान को दूसरा बड़ा झटका लगा है। ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने आमिर के साथ कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू नहीं करने का फैसला किया है। यानी अब आमिर खान स्नैपडील के ऐड में भी नहीं दिखेंगे। पढ़ने के लिए क्लिक करें

HTC ने लॉन्च किया एक और दमदार स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स

ताइवान की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचटीसी ने शुक्रवार को एक नया स्मार्टफोन एचटीसी डिज़ायर 626 ड्यूल सिम लॉन्च किया। मिड-रेंज सेगमेंट के इस स्मार्टफोन की कीमत भारत में 14,990 रुपए रखी गई है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

एंटरटेनमेंट की खबरें-

'घायल वन्स अगेन'Film Review: दर्शकों ने फिर से देखा सनी देओल के ढाई किलो के हाथ का पंच

80-90 के दशक में अगर मिथुन और धर्मेंद्र की फिल्मों का रोमांच नहीं देख पाए जिसमें हीरो कई गोलियां लगने के बाद भी विलेन को बुरी तरह धोता है तो फिक्र मत कीजिए सनी देओल की ताजा फिल्म आपकी इस इच्छा को पूरा कर देगी। पढ़ने के लिए क्लिक करें

दीपिका और विन डीजल ने की 'xXx' की शूटिंग शुरू

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'XXX: The Return of Xander Cage' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस  फिल्म में वह हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता विन डिजेल के साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगी। पढ़ने के लिए क्लिक करें

खेल की खबरें-

12वें दक्षिण एशियाई खेलों का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया

गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में 12वें दक्षिण एशियाई खेलों का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया। इस उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी के साथ असम के सीएम तरूण गोगोई और खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी मौजूद थे। यह दक्षिण एशियाई खेल 5 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें आठ देश के 2500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे है।

DDCA द्वारा ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप को लेकर फैसला आठ फरवरी को: अनुराग ठाकुर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीसाई) के सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) द्वारा ट्वंटी-20 विश्वकप की मेजबानी को लेकर बोर्ड अंतिम फैसला आठ फरवरी को लेगा।

Latest India News