नई दिल्ली: जाने माने पाश्र्व गायक सोनू निगम की मधुर आवाज के तो सभी दिवाने हैं। उनकी आवाज का जादू दुनियाभर में छाया हुआ है। लेकिन उनकी यही सुरीली आवाज कुछ जेट एयरवेज के 5 क्रू मेंबर्स पर कदर भारी पड़ गई है कि उन्हें सस्पेंड ही कर दिया गया है। इस पर सोनू निगम ने क्रू मेंबर्स का समर्थन करते हुए अपनी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा, "मैंने एयरक्राफ्ट में फैशन शो देखा है। मैंने एयरक्रॉफ्ट में छोटे कन्सर्ट होने की बातें भी सुनी है। मैंने दूसरे देशों में पायलट और क्रू मेंबर्स को मुसाफिरों के मनोरंजन के लिए चुटकुले सुनाते देखा है। ऐसा करना बहुत अच्छा है। ऐसे में फ्लाइट एड्रेस सिस्टम पर मुझसे गाने के लिए कहने पर क्रू मेंबर्स को सस्पेंड करना, वो भी तब जब सभी ने सीट बेल्ट बांध रखी थी, कोई उद्घोषणा नहीं की जानी थी, इस तरह की कार्रवाई करना वैसा ही है जैसे किसी को खुशहाली फैलाने के लिए सजा दी गई हो। मेरे हिसाब से इस तरह की कार्रवाई वाकई में असहिष्णुता है।"
इसे भी पढ़े:- सोनू निगम ने ट्रांसजेंडर के लिए कुछ ऐसा किया जो है काबिल-ए-तारीफ
दरअलस 4 जनवरी को सोनू निगम जोधपुर से फ्लाइट लेकर मुंबई लौट रहे थे। विमान की उड़ान भरते ही सोनू निगम ने एनाउंसमेंट माइक पर गाना गाकर सभी को हैरान कर दिया। ऐसा तब हुआ जब क्रू मेंबर्स ने उन्हें गाना गाने के लिए प्लेन का एनाउंसमेंट सिस्टम दे दिया। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात तो यह है कि प्लेन में मौजूद यात्रियों के साथ-साथ क्रू मेंबर्स ने भी उनसे गाना गाने के लिए अनुरोध किया था और क्रू मेंबर्स ने ही सोनू को अनाउंसमेंट सिस्टम दिया था।
खबरों के अनुसार सोनू ने सभी के अनुरोध पर प्लेन में दो गानें फिल्म 'वीरजारा' का 'दो पल रुका' और फिल्म 'रिफ्यूजी' का 'पंछी नंदिया' गाए थे।
सोनू के वीडियो वायरल होने के बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने एनाउंसमेंट सिस्टम पर गाना गवाने को मिसयूज मानते हुए कार्रवाही की और 5 एयरहोस्टेस को संस्पेंड कर दिया है।
अगली स्लाइड में देखिए प्लेन में गाते हुए सोनू का वीडियो:-