नई दिल्ली: दिल्ली में सफाईकर्मियों के हड़ताल के दसवें दिन दिल्ली हाईकोर्ट ने बीजेपी शासित राजधानी के तीनों एमसीडी को जोरदार फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि देश की राजधानी इस तरह की हड़ताल बर्दाश्त नहीं कर सकती है। पूर्वी दिल्ली एमसीडी ने कोर्ट को कहा कि उसने सफाईकर्मियों को आज तक का वेतन दे दिया है।
दिल्ली में सफाईकर्मियों की हड़ताल के खिलाफ दायर याचिका में कहा गया कि एक हफ़्ते से ज़्यादा होने के बावजूद न तो हड़ताल खत्म की गई और न ही हड़ताली कर्मचारियों पर एस्मा लगाया गया।
याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा, ‘दिल्ली सरकार और एमसीडी की लड़ाई के चलते लोग बेहद परेशान को रहे हैं। ये एमसीडी की जिम्मेदारी है। कोर्ट देश की राजधानी में ऐसे हालात की इजाज़त नहीं दे सकता। पैसा दे दिया है, तो कर्मचारी काम पर क्यों नहीं लौट रहे हैं? MCD अब तक क्यों खामोश है? क्या MCD के पास कानून नहीं है? एमसीडी सफाई कर्मचारियों से पूछकर बताए कि वो काम पर लौटना चाहते हैं या नहीं।’
आम आदमी पार्टी के विधायकों ने आज उपराज्यपाल से मुलाकात करके डीडीए से फंड रिलीज़ करने की मांग की।
हाई कोर्ट की फटकार के बीच दिल्ली में सफाईकर्मियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। आज भी सफाईकर्मियों ने दिल्ली में कई जगहों पर प्रदर्शन कर सड़क जाम किया जिससे सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। कूड़े के अंबार से परेशान दिल्लीवालों को पिछले दस दिनों से जाम का भी सामना करना पड़ रहा है।
आगे की स्लाइड में वीडियो में देखे MCD की हड़ताल का दसवां दिन-