1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. एक परिवार को बचाने के लिए संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस: PM मोदी

एक परिवार को बचाने के लिए संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस: PM मोदी

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 05, 2016 07:04 pm IST,  Updated : Feb 05, 2016 07:07 pm IST

मोरान (असम): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोनिया गांधी परिवार को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष और उनके पुत्र राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे 2014 के लोकसभा चुनाव में पराजय का बदला

pm modi- India TV Hindi
pm modi

मोरान (असम): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोनिया गांधी परिवार को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष और उनके पुत्र राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे 2014 के लोकसभा चुनाव में पराजय का बदला लेने के लिए वे संसद की कार्यवाही में बाधा डाल कर गरीबों को लाभ पंहुचाने वाले विधेयकों का पारित नहीं होने दे रहे हैं।

असम के चाय बगान मजदूरों को संबोधित करते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि एक परिवार नकारात्मक राजनीति में शामिल है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दल में ऐसे नेता हैं जो उनका विरोध करने के बावजूद चाहते हैं कि सदन में कामकाज हो।

उन्होंने कहा, ‘जो लोग चुनाव हार गए और जिनकी संख्या 400 से 40 आग गई, वे मोदी को काम नहीं करने दे रहे हैं। इन लोगों ने बाधाएं और मुश्किलें खड़ी करने का निर्णय कर लिया है। इस बारे में साजिश जारी है।’ मोदी ने कहा कि इन्होंने कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के लिए लोगों, गरीब मजदूरों से बदला लेने का निर्णय किया है।,

पीएम की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब संसद के पिछले दो सत्रों में कामकाज बाधित रहने के कारण सदन में जीएसटी समेत आर्थिक सुधार के कई महत्वपूर्ण कदम लंबित हैं और सरकार इन्हें बजट सत्र के दौरान आगे बढ़ाना चाहती है। असम के गौरव के विषय को उठाते हुए मोदी ने राज्य के लोगों से प्रदेश में सरकार बनाने के लिए भाजपा को एक मौका देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि असम के लोगों के कल्याण के लिए कानून तभी बन सकते हैं जब यहां एक ऐसी सरकार हो जो केंद्र की सुने। प्रधानमंत्री ने चाय बगान मजदूरों तक पहुंच बनाने का प्रयास किया जिनके वोटों की संख्या इस सीमावर्ती राज्य में काफी अधिक है और जहां अगले कुछ महीने में चुनाव होने हैं। कामकाजी वर्ग के लोगों के फायदे से जुड़े लंबित विधेयकों का जिक्र करते हुए मोदी ने इसके लिए एक परिवार को जिम्मेदार ठहराया, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन परोक्ष रूप से इसे सोनिया गांधी परिवार से जोड़कर देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा, विपक्ष में कई नेता और दल ऐसे हैं जो मेरा और भाजपा का विरोध करने के बावजूद चाहते हैं कि संसद चले और वहां कामकाज हो। लेकिन एक परिवार इस पर अड़ा है कि वे राज्यसभा में काम नहीं होने देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत