नयी दिल्ली: BCCI की चयन समिति ने शुक्रवार को यहां विश्व कप टी20 और एशिया कप के लिए टीम की घोषणा कर दी। पवन नेगी को जहां टीम में जगह मिली है वहीं ऑस्ट्रेलिया टूर पर घायल हुए मोहम्मद शमी ने भी वापसी की है जबकि भुवनेश्वर कुमार बाहर हो गए। दोनों टूर्नामेंट के लिए एक ही टीम है।
विश्व टी20:
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, विराट कोहली, युवराज सिंह, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, पवन नेगी, मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या, अजंक्य रहाणें, हरभजन सिंह
एशिया कप:
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, विराट कोहली, युवराज सिंह, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, पवन नेगी, मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या, अजंक्य रहाणें, हरभजन सिंह
एशिया कप में और कौन-सी टीमें लेंगी हिस्सा?
- भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश के साथ एक अन्य टीम भी खेलेगी।
- अफगानिस्तान, हांगकांग, ओमान और यूनाइटेड अरब अमीरात के बीच क्वालिफाइंग मुकाबले 19 फरवरी से होंगे।
- इनमें से एक टीम मेन टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेगी।
- पहला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा।
- एशिया कप पहली बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है।
एशिया कप में टीम इंडिया का शेड्यूल
- 24 फरवरी : vs बांग्लादेश
- 27 फरवरी : vs पाकिस्तान
- 1 मार्च : vs श्रीलंका
- 3 मार्च : vs टीबीडी
- 6 मार्च : फाइनल
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला कब-कब
- 1st मैच: vs न्यूजीलैंड, 15 मार्च
- 2nd मैच: vs पाकिस्तान, 19 मार्च
- 3rd मैच: vs क्वालिफाइंग-1, 23 मार्च
- 4th मैच: vs ऑस्ट्रेलिया, 27 मार्च
- सेमी फाइनल : 30 और 31 मार्च
- फाइनल : 3 अप्रैल (कोलकाता में)