दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें
राष्ट्रीय खबरें- SP के टिकट पर अमर सिंह और बेनी प्रसाद वर्मा जाएंगे राज्यसभा उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (SP) ने राज्यसभा और प्रदेश विधान परिषद के आगामी चुनाव के लिये आज

राष्ट्रीय खबरें-
SP के टिकट पर अमर सिंह और बेनी प्रसाद वर्मा जाएंगे राज्यसभा
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (SP) ने राज्यसभा और प्रदेश विधान परिषद के आगामी चुनाव के लिये आज सर्वसम्मति से तय किये गये अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये। इनमें हाल में सपा में वापस आये पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के अलावा अमर सिंह तथा बिल्डर संजय सेठ भी शामिल हैं। आगे पढ़ें
Governor vs Governance: स्वामी ने PM को चिट्ठी लिखकर कहा-राजन मानसिक रूप से पूरी तरह नहीं भारतीय, तुरंत बर्खास्त करें
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चूंकि राजन भारत में ग्रीन कार्ड के साथ रह रहे हैं, इसलिए वह ‘मानसिक रूप से पूरी तरह भारतीय नहीं हैं। इसके साथ ही स्वामी ने रघुराम राजन पर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया है। पिछले हफ्ते स्वामी ने राजन की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा वापस शिकागो भेजने की बात कही थी। आगे पढ़ें
भारत के नए कानून पर भड़का पाकिस्तान, UN में जताई चिंता
पाकिस्तान ने आज कहा है कि उसने कश्मीर के नक्शे के बारे में भारतीय संसद के मसविदा विधेयक पर संयुक्त राष्ट्र में गहरी चिंता जताई है और वैश्विक संस्था से कहा है कि वह अपने प्रस्तावों को बरकरार रखे और भारत को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाले इन कृत्यों को बंद करने के लिए कहे। आगे पढ़ें
MCD चुनाव: AAP-5, कांग्रेस-4, BJP-3 और 1 सीट निर्दलीय के खाते में
आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में अपनी पकड़ बरकरार रखते हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) के 13 वार्डो में हुए उपचुनावों में 5 सीटें जीत ली हैं। जब्कि BJP को सिर्फ 4 सीटों पर ही जीत हांसिल कर सकी। दूसरी तरफ कांग्रेस ने सबको चौंकाते हुए 4 सीटों पर कब्जा किया। 1 सीट निर्दलीय के खाते में गई है। दिल्ली नगर निगम के 13 वार्डो में हुए उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह शुरू हुई। आगे पढ़ें
Exit Poll IndiaTV-CVoter: असम में BJP, बंगाल में दीदी और तमिलनाडु में चलेगा अम्मा का जादू!
आज तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग पूरी हो गई। पश्चिम बंगाल और असम में मतदान पहले हो चुके हैं। असल नतीजे को 19 मई को आएंगे लेकिन उससे पहले हम आपको बताते है जा रहे हैं कि पांच राज्यों में जनता का मिजाज क्या है। बंगाल में ममता राज की फिर वापसी हो रही है या फिर लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन सत्ता में आ रहा है ? आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
पठानकोट हमला: मसूद अजहर सहित 3 के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस
इंटरपोल ने आतंकी संगठन जैश-ए मोहम्मद के प्रमुख और पठानकोट आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। आगे पढ़ें
चीनी प्रधानमंत्री से मिले पाक सेना प्रमुख, रक्षा और आर्थिक संबंधों पर बल
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने यहां शीर्ष चीनी नेताओं और सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच आर्थिक एवं सुरक्षा रिश्ते प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की। आगे पढ़ें
बिजनेस की खबरें-
SpiceJet Offers: मात्र 511 रुपए में हवाई सफर करने का मौका, 17 से 19 मई तक होगी टिकटों की बुकिंग
गर्मी की छुट्टियों में घूमने का मन बना रहे हैं तो स्पाइसजेट आपके लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। कंपनी ने यह विशेष ऑफर 11 साल पूरे होने पर पेश किया है। इसके तहत आप 511 रुपए में डोमेस्टिक और 2,111 रुपए (बेस फेयर) में इंटरनेशनल फ्लाइट्स की टिकट बुक कर सकते हैं। आगे पढ़ें
Glittering Silver: चांदी की कीमतों में तेजी के आसार, 48000 तक पहुंच सकते हैं भाव
आने वाले दिनों में चांदी की कीमतों में खासी तेजी देखने को मिल सकती है। बाजार के विशेषज्ञ यह अनुमान लगा रहे हैं कि बदलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय समीकरणों के बीच आने वाले दिनों में भारत में चांदी की कीमतों में 10-12 फीसदी तक चढ़ सकती हैं। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें-
रोमानिया के सुपरस्टार से तलाक के बाद अब बॉलीवुड से दबंग से नाता जोड़ेंगी लूलिया
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान पिछले काफी दिनों से रोमानियन मॉडल लूलिया वेंतूर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। कुछ दिन पहले इन दोनों को लेकर यह भी खबर आई थी कि सलमान और लूलिया इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आगे पढ़ें
फिर से ‘ऑल इज वेल...’ कहने को बेताब शर्मन जोशी
वर्ष 2009 में आई राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म '3 इडियट' का अब सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म को दर्शकों से काफी सराहना हासिल हुई थी और अब पिछले काफी वक्त से खबर आ रही है कि हिरानी इस फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। आगे पढ़ें
खेल की खबरें-
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा, सुशील के साथ बैठकर मामला सुलझाए कुश्ती महासंघ’
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) से कहा कि वह ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार के साथ बैठकर उनसे जुड़े मामले को सुलझाने का प्रयास करे। आगे पढ़ें
रिकॉर्ड ब्रेकर कोहली को गेल ने बताया बैटमैन, चोट पर बोले विराट- 10 टांके भी मंजूर
विराट कोहली IPL के सिंगल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन बन गए हैं। उन्होंने सोमवार को कोलकाता के खिलाफ 75 रन की इनिंग खेली अौर क्रिस गेल का एक IPL सीजन में 733 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली इस सीजन में 12 मैच में 752 रन बना चुके हैं। हथेली पर चोट के बावजूद उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से RCB की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। कोहली का कहना है- "अगर टीम को जीत मिलती रहे और हाथ में 10 टांके भी आ जाए तो कोई हर्ज नहीं।" तारीफ में क्रिस गेल ने कोहली को बैटमैन और डिविलियर्स को सुपरमैन करार दिया है।