नई दिल्ली: आज तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग पूरी हो गई। पश्चिम बंगाल और असम में मतदान पहले हो चुके हैं। असल नतीजे को 19 मई को आएंगे लेकिन उससे पहले हम आपको बताते है जा रहे हैं कि पांच राज्यों में जनता का मिजाज क्या है। बंगाल में ममता राज की फिर वापसी हो रही है या फिर लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन सत्ता में आ रहा है ?
असम में तरुण गोगोई सरकार की सियासी सेहत कैसी है?
क्या इस बार असम में बीजेपी के सरकार बनाने का सपना पूरा होगा?
तमिलनाडु में जयललिता और करुणानिधि के टक्कर का नतीजा क्या होगा और केरल में लेफ्ट-कांग्रेस की सियासी लड़ाई किस मोड़ पर पहुंचेगी?
जानिए क्या कहता है इंडिया टीवी-सी वोटर इंडिया का सबके सटीक EXIT POLL
क्या असम में कमल खिलेगा ?
असम में 126 विधानसभा सीटें है। एग्जिट पोल के मुताबिक यहां कांग्रेस को 37-45 सीटें, बीजेपी को 53-61, एआईयूडीएफ को 14-22 और अन्य को 6-14 सीटें मिल सकती है।
असम में किसे कितने वोट?
कांग्रेस 34.1%
बीजेपी+ 37.4 %
AIUDF 14.7%
अन्य 13.8%

आगे की स्लाइड में देखिए क्या बंगाल में ममता की वापसी होगी ?