1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिर से ‘ऑल इज वेल...’ कहने को बेताब शर्मन जोशी

फिर से ‘ऑल इज वेल...’ कहने को बेताब शर्मन जोशी

 Published : May 17, 2016 02:59 pm IST,  Updated : May 17, 2016 02:59 pm IST

'3 इडियट' का अब सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म को दर्शकों से काफी सराहना हासिल हुई थी और अब पिछले काफी वक्त से खबर आ रही है...

idiots- India TV Hindi
idiots

नई दिल्ली: वर्ष 2009 में आई राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म '3 इडियट' का अब सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म को दर्शकों से काफी सराहना हासिल हुई थी और अब पिछले काफी वक्त से खबर आ रही है कि हिरानी इस फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस खबर की पुष्टी अब फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता शर्मन जोशी ने भी कर दी है। उन्होंने कहा है कि वह इस फिल्म के सीक्वल में काम करने को बेताब हैं।

इसे भी पढ़े:- शरमन को 'बोल्ड' दृश्यों से नहीं परहेज

जबर्दस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता शर्मन जोशी ने हाल ही में कहा है कि वह राजकुमार हिरानी की फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल में भी काम करना चाहते हैं। पिछले काफी दिनों से खबर आ रही है कि हिरानी '3 इडियट्स' का सीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं। इस बारे में जब शर्मन से पूछा गया तो उन्होंने बताया, "हां, उन्होंने (हिरानी) मुझे बताया था कि उनकी '3 इडियट्स' का सीक्वल बनाने की योजना है। मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि वह पटकथा पूरी करें, ताकि हम जल्द काम शुरू कर सकें।"

'3 इडियट्स' बॉक्स-ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। इसमें आमिर खान, आर. माधवन, शर्मन जोशी, करीना कपूर खान, बोमन ईरानी और ओमी वैद्य जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए थे। थियेटर अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले शर्मन ने बताया कि वह अब अपना ज्यादातर समय रंगमंच को दे रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन