1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शरमन को 'बोल्ड' दृश्यों से नहीं परहेज

शरमन को 'बोल्ड' दृश्यों से नहीं परहेज

 Written By: IANS
 Published : Jun 13, 2015 04:30 pm IST,  Updated : Jun 13, 2015 04:30 pm IST

मुंबई: फिल्म अभिनेता शरमन जोशी का कहना है कि उन्हें पता है कि फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में कुछ 'बोल्ड' दृश्य होंगे, लेकिन इस बात को लेकर उन्हें किसी तरह की हिचक नहीं है। शरमन

शरमन को 'बोल्ड' दृश्यों...- India TV Hindi
शरमन को 'बोल्ड' दृश्यों से नहीं परहेज

मुंबई: फिल्म अभिनेता शरमन जोशी का कहना है कि उन्हें पता है कि फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में कुछ 'बोल्ड' दृश्य होंगे, लेकिन इस बात को लेकर उन्हें किसी तरह की हिचक नहीं है। शरमन ने आईएएनएस से कहा, "मैंने इस श्रृंखला की पिछली दो फिल्में नहीं देखी हैं, लेकिन इनकी कहानियों के बारे में सुना है। यह एक अच्छी फिल्म है। इस श्रृंखला की तीसरी फिल्म भी कामुक और रोमांचक है। इसलिए संभव है कि इसमें कपड़े उतारने वाले और अंतरंग दृश्य हों। मैंने पहले भी अपनी फिल्मों में इस तरह का काम किया है। यह मेरे काम का हिस्सा है, लेकिन मैं इस बारे में बहुत अधिक नहीं सोचता। मुझे फिल्म के 'बोल्ड' होने के बारे में हिचकिचाहट नहीं है।"

शरमन ने यह भी कहा कि कामोत्तेजक फिल्मों को लेकर उनमें कोई पूर्वाग्रह नहीं है, बल्कि वह ऐसी फिल्मों को पसंद करते हैं।

उन्होंने कहा, "भट्ट कैंप सफलतापूर्वक ऐसी फिल्में बनाता रहा है और अब टी-सीरीज भी इसमें शुमार हो गई है। श्रृंखला की तीसरी फिल्म में कामुकता के साथ-साथ एक मजबूत कहानी भी है। दर्शकों को यह फिल्म पसंद आनी चाहिए।"

फिल्म का निर्देशन विशाल पांड्या कर रहे हैं। इसमें जरीन खान भी होंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन