1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विवादों के बीच राम चरण ने मनाया 'पेद्दी' की सफलता का जश्न, सक्सेस पार्टी से गायब रहीं जाह्नवी कपूर, उठे सवाल

विवादों के बीच राम चरण ने मनाया 'पेद्दी' की सफलता का जश्न, सक्सेस पार्टी से गायब रहीं जाह्नवी कपूर, उठे सवाल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 09, 2026 09:31 pm IST,  Updated : Jun 09, 2026 09:31 pm IST

'पेद्दी' फिल्म में जाह्नवी कपूर के सीन्स को लेकर चल रहे विवादों के बीच हैदराबाद में फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई, जिसमें जाह्नवी शामिल नहीं हुईं और न ही इस दौरान अपनी स्पीच में राम चरण ने उनका जिक्र किया।

peddi- India TV Hindi
पेद्दी में जाह्नवी के सीन्स पर मचा है बवाल। Image Source : INSTAGRAM/@PEDDIMOVIE

राम चरण स्टारर 'पेद्दी' को लेकर इन दिनों काफी विवाद हो रहा है। खासतौर पर फिल्म में जाह्नवी कपूर के सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। इस बीच डायरेक्टर बुची बाबू ने साफ किया है कि फिल्म से जाह्नवी के विवादित सीन हटा दिए गए हैं। फिल्म को लेकर भले ही विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन फिल्म की कमाई जोरों पर है। अब तक राम चरण स्टारर पेद्दी 230 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है, जिसके चलते मेकर्स ने हैदराबाद में एक मीट ऑर्गनाइज की। इस पार्टी में राम चरण, डायरेक्टर बुची बाबू, जगपति बाबू सहित फिल्म के अन्य कलाकार नजर आए, लेकिन जाह्ववी कपूर नदारद रहीं। यही नहीं, राम चरण ने भी स्पीच के दौरान जाह्नवी के बारे में कुछ नहीं कहा, जिसे लेकर अब सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

पेद्दी की सक्सेस पार्टी में नहीं पहुंचीं जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर ने यूं तो फिल्म में अपने सीन से जुड़े विवादों पर अब तक चुप्पी साध रखी है, लेकिन सोशल मीडिया पर हाल ही में उनकी कथित चैट जरूर वायरल हुई थी, जिसमें वह फिल्म में अपने सीन को लेकर नाखुश दिखी थीं। लेकिन, इस चैट में उन्होंने ये भी साफ किया कि कैसे इस पूरी परिस्थिति में राम चरण ने उनका साथ दिया। इस बीच फैंस को उम्मीद थी कि वह फिल्म की सक्सेस पार्टी में जरूर शामिल होंगी, लेकिन एक्ट्रेस इवेंट में शामिल नहीं हुईं और एक्ट्रेस का पार्टी में न पहुंचना भी अब चर्चा में है।

हैदराबाद में पेद्दी की सक्सेस पार्टी

मेकर्स द्वारा ऑर्गनाइज की गई इस सक्सेस पार्टी में राम चरण ने अपने फैंस से भी बातचीत की और फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए उन्हें धन्यवाद कहा। इस दौरान राम चरण ने जाह्नवी का जिक्र नहीं किया। वहीं जगपति बाबू ने जाह्नवी के किरदार को लेकर हो रही आलोचना पर बिना नाम लिए तंज किया और फिल्म का खराब रिव्यू करने वालों का शुक्रिया कहा। वहीं जाह्नवी के इस कार्यक्रम में न पहुंचने पर सवाल उठ रहे हैं। कई ने कहा कि राम चरण भी जाह्नवी को भूल गए तो वहीं कई ने मेकर्स पर निशाना साधा। सोशल मीडिया पर अब जाह्नवी की गैर मौजूदगी को लेकर तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं।

पेद्दी के प्रमोशन में एक्टिव थीं जाह्नवी कपूर

पेद्दी की रिलीज के बाद से ही जाह्नवी की फिल्म पर प्रतिक्रिया नहीं देखने को मिली है, लेकिन रिलीज के पहले तक वह फिल्म को प्रमोट करने में काफी व्यस्त थीं। उन्होंने कई शहरों में फिल्म का प्रचार किया  और रिलीज के बाद उनके किरदार को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस विवाद के बाद से ही जाह्नवी ने फिल्म पर चुप्पी साध रखी है और अब तक विवाद पर उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जबकि, दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक की ओर से फिल्म में उनके सीन पर प्रतिक्रिया आ चुकी है।

ये भी पढ़ेंः श्मशान घाट पहुंचे शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी, किया दावा- आत्माओं से की बात, पीपल के पेड़ पर दिखा अजीब सफेद चेहरा

मंदाकिनी से कम खूबसूरत नहीं हैं बेटी, नैन-नक्श से लेकर रंगत तक में मां की कॉपी हैं राबजे, तस्वीरें देख आप भी करेंगे तारीफ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन