टॉयलेट का इस्तेमाल दिनभर में कई दफा किया जाता है। ऐसे में इसकी साफ सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अगर टॉयलेट सीट की समय समय पर सफाई न की जाए तो इसपर पीले धब्बे पड़ जाते हैं। ये देखने में गंदे लगते हैं। इसके अलावा टॉयलेट सीट की साफ सफाई न की जाए तो इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। टॉयलेट सीट की सफाई के लिए ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाले क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ लोग आसान घरेलू नुस्खे की भी तालाश करते रहते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई हैक्स वायरल होता रहता है। इन दिनों एक और हैक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है वो है टॉयलेट सीट में कोका कोला डालने का हैक। अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि टॉयलेट सीट में कोका कोला डालने से क्या होता है। चलिए जानते हैं।
दाग-धब्बे साफ होते हैं
कोका कोला में हल्के एसिड होते हैं, जैसे फॉस्फोरिक एसिडऔर साइट्रिक एसिड। जब आप इसे टॉयलेट पॉट में डालते हैं, तो यह एसिड टॉयलेट की दीवारों पर जमे जिद्दी दागों को हटाने का काम करता है।
इस बात का रखें ध्यान
- कोको कोला में कोई डिसइन्फेक्टेंट गुण नहीं होते हैं। यह दाग तो हल्का कर सकता है, लेकिन टॉयलेट के बैक्टीरिया और कीटाणुओं को नहीं मारता।
- इसमें मौजूद शुगर के कारण अगर ठीक से फ्लश न किया जाए, तो टॉयलेट में चिपचिपाहट रह सकती है और बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं।
कैसे करें कोका कोला का इस्तेमाल?
एक कटोरी में 2 चम्मच नमक लें। इसके बाद इसमें नींबू का रस डालें। फिर इसमें 2 चम्मच सर्फ पाउडर डालें और इन्हें अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसमें कोका कोला डालें और फिर इसे मिक्स करके टॉयलेट सीट में डालें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर ब्रश से रगड़कर इसकी सफाई। टॉयलेट सीट बिल्कुल नए जैसा चमक जाएगा। इस घोल में मौजूद नमक गंदगी को काटने का काम करता है। ये घरले हैक अपनाकर आप भी अपने टॉयलेट सीट को नए जैसा चमका सकते हैं।