श्रेयस अय्यर की करीब तीन साल बाद भारत की टी20 टीम में वापसी हो गई है। इतना ही नहीं वे सूर्यकुमार यादव की जगह कप्तान भी बने हैं। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी खिलाड़ी ने एक फॉर्मेट इतने लंबे समय तक ना खेला हो, उसे अचानक कप्तान बनाकर वापस बुलाया गया हो, लेकिन बीसीसीआई ने इसे मुमकिन कर दिया है। इतना ही श्रेयस अय्यर के अलावा एक और खिलाड़ी करीब तीन साल बाद ही टी20 इंटरनेशनल में वापसी कर रहा है। वे प्रसिद्ध कृष्णा हैं।
आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज से मोहम्मद सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा को मिली जगह
जब बीसीसीआई की ओर शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया था, तब टीम में मोहम्मद सिराज को जगह दी गई थी। लेकिन अचानक फैसला लेते हुए सिराज को बाहर कर प्रसिद्ध की एंट्री करा दी गई है। वे पहले टीम में दूर दूर तक नहीं थे। हालांकि सिराज को आराम दिया जाना जरूरी था, क्योंकि वे पिछले लंबे समय ये लगातार खेल रहे हैं। इससे पहले कि वे किसी इंजरी का शिकार हो जाएंगे, वे रेस्ट करेंगे।
साल 2023 में ही किया था प्रसिद्ध ने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू, उसी साल खेला आखिरी मैच
बात अगर प्रसिद्ध कृष्णा की करें तो उन्होंने अगस्त 2023 में ही अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। तब उन्हें आयरलैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिला था। इसके बाद वे कुछ ही मैच खेल पाए। अब तक का उनका आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 28 नवंबर 2023 का है। यानी कुछ ही महीनों के अंतराल के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। हालांकि इस दौरान वे किसी ना किसी टीम से लगातार टी20 क्रिकेट खेलते रहे।
अब तक ऐसा रहा है प्रसिद्ध का प्रदर्शन
प्रसिद्ध कृष्णा ने अब तक 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 8 विकेट ही अपने नाम किए हैं। लेकिन अगर सभी टी20 मिलाकर बात की जाए तो वे अब तक 109 मैच खेलकर 122 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। अब सिराज की गैरहाजिरी में इस बात की पूरी संभावना है कि उन्हें आयरलैंड के खिलाफ होने वाली दो टी20 मैचों की सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा। एक तरह से ये उनका ये कमबैक होगा। देखना होगा कि वे किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।
आयरलैंड और इंग्लैंड T20I के लिए भारत की अपडेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।
यह भी पढ़ें
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया का स्क्वाड अचानक बदला, बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला
IND vs SL: रुतुराज गायकवाड का वनडे में धमाकेदार शतक, कप्तान तिलक वर्मा भी छाए