Hindi Newsभारतराष्ट्रीयकर्नाटक के धारवाड़ में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में 11 लोगों की मौत
कर्नाटक के धारवाड़ में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में 11 लोगों की मौत
T Raghavan Published : Jan 15, 2021 11:40 am IST, Updated : Jan 15, 2021 11:49 am IST
आज सुबह हुब्बली धारवाड़ बाईपास रोड पर ट्रक और टेंपो की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मतुाबिक ट्रक विपरित दिशा से आ रहा था।
Image Source : INDIA TVकर्नाटक के धारवाड़ में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में 11 लोगों की मौत
धारवाड़. कर्नाटक का धारवाड़ से एक दुखद खबर है। यहां आज सुबह हुब्बली धारवाड़ बाईपास रोड पर ट्रक और टेंपो की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक विपरित दिशा से आ रहा था। ये सड़क हादसा धारवाड़ शहर से 8 किलोमीटर दूर Ittigatti चौक के पास हुई। हादसे में मारे गए लोगों में 10 महिलाएं और 1 टेंपो ड्राइवर शामिल हैं। इस हादसे में 6 लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें KIMS अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि सभी मृतक Davangere से ताल्लुक रखते हैं औऱ एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए गोवा जा रहे थे। पुलिस ने कहा कि कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर हैं और उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद बाईपास हाईवे पर ट्रैफिक जाम लग गया, जिस बाद में पुलिस ने क्लियर करवाया। आपको बात दें कि हुबली-धारवाड़ बाईपास का 32 किलोमीटर लंबा हिस्सा पुणे और बेंगलुरु के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंगल लेन है। यह मुंबई और चेन्नई औद्योगिक गलियारे के बीच एकमात्र सिंगल लेन स्ट्रेच भी है और यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं।