1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर उद्धव ने प्रधानमंत्री की सराहना की

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर उद्धव ने प्रधानमंत्री की सराहना की

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने नियंत्रण रेखा के पार सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शुभकामना दी और उम्मीद जताई कि यह केवल एक शुरूआत है।

Uddhav Thackeray- India TV Hindi
Image Source : PTI Uddhav Thackeray

मुम्बई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने नियंत्रण रेखा के पार सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शुभकामना दी और उम्मीद जताई कि यह केवल एक शुरूआत है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ठाकरे ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हमारे बहादुर सैनिकों ने जो किया उससे देश गौरवान्वित हुआ है। मैं इस असाधारण पराक्रम के लिए उन्हें बधाई देता हूं। मैंने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया, उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह केवल शुरूआत है।" 

भारत ने 28-29 सितम्बर की दरम्यानी रात को नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमला किया जिसमें आतंकवादियों और उनका समर्थन करने का प्रयास कर रहे लोगों को काफी नुकसान हुआ। कश्मीर के उरी में पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद ने आतंकवादी हमला किया था जिसमें 19 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। 

सेना के अभियान पर विस्तार से जानकारी देने से इंकार करते हुए ठाकरे ने कहा कि शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली में वह विस्तार से अपनी राय रखेंगे। इससे पहले उरी हमले को लेकर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में मोदी की आलोचना की थी और कहा था कि पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपना 56 ईंच का सीना दिखा रहे हैं।

​इन्हें भी पढ़ें:-

सर्जिकल अलर्ट के बाद भारत-पाक बॉर्डर पर धारा 144 लगाई गई
आर्मी चीफ सुहाग ने सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल जवानों की तारीफ की
​सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कोमा में चला गया है पाकिस्तान: पर्रिकर

Latest India News