1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आर्मी चीफ सुहाग ने सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल जवानों की प्रशंसा की

आर्मी चीफ सुहाग ने सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल जवानों की प्रशंसा की

 Written By: IANS
 Published : Oct 01, 2016 07:39 pm IST,  Updated : Oct 01, 2016 07:39 pm IST

भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सुहाग ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले जवानों की प्रशंसा की है।

Army chief- India TV Hindi
Army chief Image Source : PTI

जम्मू: भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सुहाग ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले जवानों की प्रशंसा की है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यहां के दौरे पर पहली बार आए सेना प्रमुख ने इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर सेना की तैयारी का जायजा लिया।

​देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सेना प्रमुख ने भारत द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के रिश्तों में आई तल्खी के मद्देनजर सीमा पर सेना की तैयारी का जायजा लेने के लिए उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के मुख्यालय का जायजा लिया। रक्षा सूत्रों ने कहा, "इसके अलावा, विचार-विमर्श के दौरान उत्तरी कमान प्रमुख तथा जम्मू-कश्मीर में तैनात तीनों सेना के कमांडर मौजूद थे।"

आर्मी चीफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के तत्ता पानी, लीपा घाटी, भीमबेर तथा काएल में आतंकवादियों के सात लॉन्च पैडों को तबाह करने वाले जवानों और अधिकारियों की व्यक्तिगत रूप से खुलकर प्रशंसा की। एक सूत्र ने कहा, "सेना प्रमुख ने सैनिकों की तैयारी का जायजा लेने के लिए पश्चिमी कमान का भी दौरा किया।"

इन्हें भी पढ़ें:-

पाक: सर्जिकल स्ट्राइक में खुद का नुकसान छिपा रहा है भारत

तख्तापलट की स्थिति में पाक को नहीं मिलेगी अमेरिकी मदद: तारिक फतह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत