उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लगड़ा बाजार टोला भगवानपुर के रहने वाले 33 साल के राकेश चौहान साल 2025 के नवंबर महीने में वेनेजुएला मर्चेंन्ट नेवी मे सिप पर नौकरी करने गये थे, जहां पर उनकी मौत हो गई। राकेश चौहान की मौत की खबर परिवार वाले को उनके ऑफिस से मिली जिसमें बताया गया कि उनकी मौत हो गई है और शव 60 दिन के अंदर मिल जायेगा। वहीं राकेश के परिवार वालों ने मुंबई ऑफिस जाकर बातचीत करने के बाद उनको शव 4 जून की शाम 7 बजे मिला। परिवार के लोगों को ऑफिस से फोन पर बताया गया कि राकेश जहाज में गिर गए हैं और चोट लगी है जिसमें उनका इलाज चल रहा है। दूसरे दिन सुबह फिर से जानकारी दी गई कि राकेश के 95 परसेंट बचने की उम्मीद नहीं है। वहीं राकेश का शव देश पहुंचने के बाद उसका पोस्टमार्टम करने से डॉक्टरों ने मना कर दिया जिसमें उनके शरीर के सारे अंग गायब होने की जानकारी दी गई।
डॉक्टरों की टीम ने शव देखा तो पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया
राकेश चौहान को लेकर कंपनी ने जब उनके मरने की खबर परिवार को दी तो उनकी मौत का कारण पूछा गया जिसमें उन्हें बताया गया कि राकेश को चक्कर आ गया था और गिरने की वजह से उनको काफी चोट आ गई थी। इसके बाद राकेश के पिता और पत्नी जब मुंबई स्थित ऑफिस में गए तो वहां पर बातचीत करने के बाद शव को एक हफ्ते के अंदर भेजने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद परिवार वाले घर आ गए थे लेकिन शव नहीं आया। राकेश का शव करीब एक महीने के बाद देवरिया पहुंचा तो पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टरों की टीम ने उसका पोस्टमार्टम करने के मना कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि पोस्टमार्टम पहले हो चुका है और शरीर के सारे अंग गायब हैं। इसके बाद राकेश की पत्नी ने दूतावास, जल परिवहन मंत्री और जिस कंपनी में राकेश करते हैं वहां पर मेल किया।
हमें धोखे में रखा गया, शव का पहले ही पोस्टमार्टम हो चुका है
अपने बेटे की मौत के बाद उसके शव का पहले से पोस्टमार्टम होने को लेकर राकेश चौहान के पिता ने दिए अपने बयान में बताया कि हमें धोखे मे रखा गया शव का पोस्टमार्टम हो चूका था। डीएम के आदेश के बाद दोबारा पोस्टमार्टम हुआ तो पता चला कि शरीर से अंग गायब हैं और मौत का कारण भी नहीं पता चल सका। सरकार से मांग करते हैं कि कंपनी पर कार्यवाही की जाए और जांच इस मामले की जांच होनी चाहिए। बता दें कि परिवार में राकेश चौहान सबसे बड़े थे उनका एक छोटा भाई मुकेश है। राकेश चौहान की साल 2023 में शादी हुई थी जिसमें उनका एक 6 माह एक बेटा भी है।
(रिपोर्ट - विनोद)
ये भी पढ़ें
सोनभद्र में मानसून की पहली बारिश बनी आफत; पहाड़ी नाले में बहे तीन लोग, एक का शव बरामद
हाईवे पुल के नीचे मिली सिर कटी लाश, 100 मीटर दूर मिला सिर, कृत्रिम पैर पहचान की अहम कड़ी