बालों की हर समस्या से छुटकारा दिलाएगी ग्लिसरीन, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
बालों की हर समस्या से छुटकारा दिलाएगी ग्लिसरीन, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 18, 2020 05:10 pm IST, Updated : Aug 18, 2020 05:10 pm IST
ग्लिसरीन का इस्तेमाल करके आप बालों की सुंदरता को बढ़ा सकते हैं। ग्लिसरीन के इस्तेमाल से बालों संबंधी हर समस्या से छुटकारा भी मिलेगा। जानिए कैसे करें इस्तेमाल।
Image Source : INSTAGRAM/LAIBASCORNERबालों में ऐसे करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल
महिलाओं की खूबसूरती उनके चेहरे के साथ-साथ बालों से होती है। लंबे-घने बाल उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। लेकिन बालों को खूबसूरत बनाए रखना भी आसान काम नहीं है। अपने बालों को हेल्दी रखने के लिए के लिए विभिन्न तरीके के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार बालों का रुखापन, डैंड्रफ, बालों का झड़ना आदि की समस्या आपके पूरे लुक को खराब कर देती हैं। ऐसे में आप चाहे तो ग्लिसरीन का इस्तेमाल करके आप बालों संबंधी हर समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। जानिए कैसे करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल।
डैंड्रफ की समस्या
ग्लिसरीन में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके स्कैल्प को अच्छी तरह से साफ कर देते हैं। जिसके कारण आपको डैंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए बालों को धोने से पहले स्कैल्प में ग्लिसरीन लगाकर अच्छे से मसाज करें।
Image Source : instagram/malayalamsamayamबालों को ऐसे रखें हेल्दी
रूखों बालों की समस्या
अगर आप उलझे और रूखे बालों से काफी परेशान हैं तो ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें। इसके लिए नारियल के तेल में थोड़ी सी ग्लिसरीन मिला लें। इसके बाद इसे बालों में अच्छे से लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद शैंपू से बालों को धो लें।
दो-मुंहे बालों के लिए
दोमुंहे बालों से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। ऐसे में आप ग्लिसरीन को कैस्टर ऑयल में कुछ बूंदे डालकर बालों में अच्छे से लगाए। इससे आपका बाल मजबूत भी होंगे।
अगर आपको चमकदार बाल चाहिए तो ऐसे में बालों को शैंपू और कंडीशनर से धोने के बाद एक मग में पानी के साथ थोड़ी ग्लिसरीन मिला लें। इसके बाल इससे बाल धो लें। इससे आपके बाल मुलायम और चमकदार हो जाएंगे।