गर्दन और कोहनियों का कालापन दूर करने के लिए लगाएं ये पेस्ट, कुछ ही दिनों में पाएं चमकती त्वचा
गर्दन और कोहनियों का कालापन दूर करने के लिए लगाएं ये पेस्ट, कुछ ही दिनों में पाएं चमकती त्वचा
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 21, 2020 05:15 pm IST, Updated : Oct 20, 2021 09:57 am IST
गर्दन, कोहनियों आदि के कालेपन से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। आप चाहें तो इस घरेलू उपाय को अपनाकर इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।
Image Source : INSTAGRAM/ZDRAVAPOKOZKA.CZ/गर्दन और कुहनियों का कालापन दूर करने के लिए घरेलू उपाय
चेहरे की सफाई का तो हम पूरा ध्यान रखते हैं लेकिन कोहनी और गर्दन की सफाई करना भूल जाते हैं जिसके कारण वह काली पड़ जाती हैं जिससे आपकी खूबसूरती भी फीकी पड़ जाती है। इसलिए चेहरे के साथ-साथ गर्दन और कोहनियों की सफाई भी बेहद जरूरी है।
गर्दन और कोहनियों की सफाई के लिए आप कई तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल कर चुके होगे। जिन्हें सिर्फ लगाने से ही आपके लाभ मिलता होगा लेकिन इसका इस्तेमाल बंद करते ही फिर से गर्दन और कहोनियां काली हो जाती होगी। ऐसे में आप चाहे तो कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इस घरेलू उपाय से आप कुछ ही दिनों में निखरी स्किन पा सकते हैं। जानिए इस शानदार घरेलू उपाय के बारे में।
नींबू को आधा काटकर उसमें नमक डाल दें। इसके साथ ही एक बाउल में खाने वाला सोड़ा और टूथपेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। सबसे पहले नींबू और नमक को कोहनियों और गर्दन में अच्छी तरह से रगड़े। इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। तय समय के बाद एक गीले कपड़े से इसे पोछ लें। इसके बाद टूथपेस्ट और बेकिंग सोड़ा का पेस्ट अच्छी तरह से लगा लें। जब ये पूरी तरह से सुख जाए तो इसे गीले कपड़े से पोछ लें या फिर धो लें। इसके बाद कोई अच्छा सा मॉश्चराइजर लगा लें।
आपको बता दें कि नींबू में भरपूर मात्रा में एसिडिक अम्ल पाया जाता है जो गंदगी को खत्म करने में मदद करता है। इसके अलावा बेकिंग सोड़ा आपकी स्किन के पीएच लेवल कोठीक करने के साथ ग्लो देने में मदद करता है। वहीं टूथपेस्ट में स्किन वाइटनिंग गुण पाए जाते हैं जो सनटैन को कम करने के साथ स्किन में ग्लो लगाने में मदद करता है।