1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर एलोवेरा लगाने का ये है सही तरीका, घर बैठे तुरंत पाएं जवां स्किन

चेहरे पर एलोवेरा लगाने का ये है सही तरीका, घर बैठे तुरंत पाएं जवां स्किन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 16, 2020 11:04 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 11:11 pm IST

एलोवेरा का इस्तेमाल अलग अलग तरीको से किया जाता है। इसे स्क्रब, मेकअप, मॉश्चराइजर, एंटी एजिंग क्रीम के रूप में कर सकते हैं। जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका।

एलोवेरा- India TV Hindi
एलोवेरा Image Source : INSTAGRAM/HEALTH_HEALTHYFOOD

एलोवेरा सेहत के साथ साथ ब्यूटी के लिए वरदान है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण आपको चेहरे संबंधी हर समस्या से निजात दिला सकते हैं।  एलोवेरा को घृत कुमारी, क्वारगंदल या ग्वारपाठा के नाम से भी जाना जाता है। ये एक औषधीय पौधे के रूप में फेमस है। आयुर्वेद के प्राचीन ग्रंथों में भी इसका उल्लेख मिलता है। इसका उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में भी किया जाता है। ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर दवाईयों तक के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। 

एलोवेरा का इस्तेमाल अलग अलग तरीको से किया जाता है। इसे स्क्रब, मेकअप रिमूवर, मॉश्चराइजर, एंटी एजिंग क्रीम के रूप में कर सकते हैं। लेकिन अगर इसका इस्तेमाल ठीक ढंग से नहीं किया तो इसका उतना अच्छा रिजल्ट नहीं मिलता है। जैसा कि आप चाहते हैं। जानिए एलोवेरा को चेहरे पर लगाने का सही तरीका।

चेहरे पर लगाएं ये दो चीज और पाएं पिंपल से हमेशा के लिए छुटकारा

चेहरे पर यूं करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

टैनिंग

अगर आप टैनिंग या सनर्बन से परेशान हैं तो इसके लिए एलोवेरा जेल को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा गुलाबजल मिक्स करके प्रभावित जगह पर लगाएं। आप चाहे तो सोने से पहले इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। तब इसका सबसे बेस्ट रिजल्ट मिलेगा। 

एंटी एजिंग

अगर आप एलोवेरा का इस्तेमाल एंटी एजिंग के रूप में कर रहे हैं तो इसके लिए आप एलोवेरा जेल में विटामिन ई का ऑयल मिक्स कर लें। इसके बाद इसे यूज करें। इसके अलावा आप चाहे तो विटामिन सी का पाउडर मिक्स कर सकते हैं इसमें आप संतरा का पाउडर भी ले सकते हैं। 

एलोवेरा के साथ ये चार चीजें मिलाकर बनाएं एंटी एजिंग फेस क्रीम, बढ़ती उम्र में भी दिखेंगी जवां

डेड स्किन

अगर आप चेहरे की डेड स्किन हटाना चाहते हैं तो एलोवेरा कारगर साबित हो सकता है बशर्ते इसका इस्तेमाल ठीक ढंग से किया गया हो।  इसके लिए पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करके तौलिया से पोछ लें। इसके बाद एलोवेरा जेल की एक लेयर चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। 10-15 मिनट लगा रहने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरे को धो लें। 

मेकअप हटाने के लिए

अगर आप मेकअप रिमूवर की तौर पर एलोवेरा का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए एक कॉटन पैड में थोड़ा सा एलोवेरा जेल लेकर हल्के हाथों से मेकअप साफ कर लें। इससे आपकी स्किन का मेकअप भी साफ हो जाएगा। इसके साथ ही वह मॉश्चराइज भी हो जाएगी। 

पिपंल

अगर आप पिंपल से परेशान हैं तो एलोवेरा जेल कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लेकर मोटी सी परस पिंपल के ऊपर लगा लें। दूसरे दिन सुबह इसे धो लें। आप देखें कि 1-2 दिन में ही यह सुख गया है। किछ दिन लगातार इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग भी हट जाएंगे।

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

पपीता स्किन के लिए है वरदान, यूं इस्तेमाल कर पाएं चेहरे और बालों की हर समस्या से छुटकारा

चेहरे पर लगाएं मूंग दाल से बना स्पेशल फेसपैक, कुछ ही दिनों में पाएं बेदाग निखरी हुई स्किन

मूड के साथ आपके बालों और स्किन को भी खूबसूरत बनाती है कॉफी, बस यूं करें इस्तेमाल

एक्जिमा, लिकोडर्मा, सोरायसिस जैसी स्किन की गंभीर समस्याओं से हैं परेशान? स्वामी रामदेव से जानिए कारगर उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल