क्यों भी व्यक्ति अपने दिनभर का काम हाथों से करता है। लेकिन, व्यस्तता के चलते लोग ये भूल जाते हैं कि जिन हाथों से हम कई घंटे काम करते हैं उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। ऐसा न करने से हाथों की खूबसूरती और नमी धीरे-धारे खोने लगती है। इसलिए, क्यों न इनकी भी कुछ खास देखभाल की जाए। यहां दिए जा रहे टिप्स की मदद से आप अपने हाथों की सॉफ्टनेस आसानी से बरकरार रख सकते हैं।
Image Source : instagram/tortoiseroosterशुगर
धूप और धूल से हाथों में पिगमेंटेशन और टैनिंग को दूर करने के लिए हाथों को गीला करके उसे चीनी से मसाज करें। चीनी घुलने के बाद उसे धो लें।
Image Source : instagram/chefmiddleeastofficialजैतून का तेल
नहाने से पहले हाथ व पैरों पर तिल या जैतून के तेल से अच्छे से मालिश कर लें। ऐसा करने से आपकी त्वचा की कोमलता बनी रहती है।
Image Source : instagram/tortoiseroosterबादाम और क्रीम
हाथों का नेचुरल कलर बरकरार रखने के लिए आप मलाई और ऑलमंड तेल को मिक्स करके हाथों पर लगाएं। ऐसा करने से आपकी स्किन नेचुरल बनी रहेगी।
Image Source : instagram/cproductslebसनस्क्रीन लोशन
सूरज की अल्ट्रावॉयलेट रेसेज से हाथों को प्रोटेक्ट करने के लिए धूप में निकलते समय सनस्क्रीन को हाथों पर अच्छे से लगाएं। ऐसा न करने से सनबर्न की प्रॉब्लम हो सकती है।
पढ़ें लाइफस्टाइल और ब्यूटी से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें-
Latest Lifestyle News