1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बेदाग निखरा हुआ चेहरा पाने के लिए ऐसे करें मसूर दाल का इस्तेमाल, स्किन संबंधी हर समस्या से मिलेगा छुटकारा

बेदाग निखरा हुआ चेहरा पाने के लिए ऐसे करें मसूर दाल का इस्तेमाल, स्किन संबंधी हर समस्या से मिलेगा छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 25, 2021 12:01 pm IST,  Updated : Mar 25, 2021 12:01 pm IST

बेदाग निखरा चेहरा पाने के लिए केमिकल यूक्त प्रोडक्ट्स को बाय कहने के साथ किचन में मौजूद मसूर की दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी स्किन की देख-रेख रखने के साथ-साथ नैचुरल ग्लो देती हैं।

बेदाग निखरा हुआ चेहरा पाने के लिए ऐसे करें मसूर दाल का इस्तेमाल, स्किन संबंधी हर समस्या से मिलेगा छु- India TV Hindi
बेदाग निखरा हुआ चेहरा पाने के लिए ऐसे करें मसूर दाल का इस्तेमाल, स्किन संबंधी हर समस्या से मिलेगा छुटकारा Image Source : FREEPIK

बदलते मौसम और खराब लाइफस्टाइल का सबसे ज्यादा असर हमारी स्किन पर पड़ता है। इसके साथ ही स्किन को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जिससे स्किन और भी ज्यादा खराब हो जाती है। ऐसे में आप चाहे तो केमिकल यूक्त प्रोडक्ट्स को बाय कहने के साथ किचन में मौजूद मसूर की दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी स्किन की देख-रेख रखने के साथ-साथ नैचुरल ग्लो देती हैं। 

दरअसल, मसूर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, एंटी- ऑक्सीडेंट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, ओमेगा 3,  फैटी एसिड, विटामिन ए, सी, ई, के और थियामिन पाए जाते हैं। इसके अलावा स्किन के अंदर के हानिकारक तत्वों को हटाकर त्वचा को सुंदर बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह सेल्स और टीशू की डैमेज की प्रक्रिया को धीमा करती है। इसके साथ ही यह फ्री रैडिकल्स को भी खत्म करती है। जानिए मसूर की दाल से बना फैस पैक  कैसे करें इस्तेमाल। 

जवानी में बाल हो रहे हैं सफेद तो ऐसे करें आम के पत्तों का इस्तेमाल, मिलेंगे लंबे, घने काले बाल

ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे करें मसूर दाल का इस्तेमाल

मसूर दाल और दूध

सोने से पहले एक बाउल में दो चम्मच मसूर की दाल भिगो दें। दूसरे दिन इसका पेस्ट बना लें और इसमें थोड़ा सा दूध मिलाकर चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

मसूर दाल और हल्दी

एक चम्मच मसूर दाल के पाउडर में दो चम्मच दूध, एक चौथाई चम्मच हल्दी और थोड़ा सा नारियल तेल डालकर अच्छी तरीके से मिलाएं। फिर इसे चेहरे और गर्दन में अच्छी तरीके से लगाएं।  5-10 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। 

गंजेपन की समस्या से छुटकारा दिलाएंगी धनिया, बस ऐसे करें इस्तेमाल

मसूर दाल और एलोवेरा जेल
अगर चेहेर पर पिंपल पड़ गए हैं तो एलोवेरा के साथ मसूर दाल का पाउडर मिक्स करके चेहरे पर लगाए। सुख जाने के बाद धो लें। 

मसूर दाल और अंडा
2 चम्मच मसूर दाल का पाउडर और 1 अंडे की सफेदी को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसमें 1 चम्मच कच्चा दूध और कुछ बूदें नींबू का रस डाल लें। इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। सुख जाने के बाद पानी से धो लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल