1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गंजेपन की समस्या से छुटकारा दिलाएंगी धनिया, बस ऐसे करें इस्तेमाल

गंजेपन की समस्या से छुटकारा दिलाएंगी धनिया, बस ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 16, 2021 12:41 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 02:42 pm IST

बाल झड़ने की समस्या सिर में इंफेक्शन, एलर्जी, विटामिन ए ओवरडोज, थायराइड, जेनेटिक या फिर हार्मोंस में परिवर्तन के कारण हो सकती है। जानिए कैसे करें धनिया का इस्तेमाल।

गंजेपन की समस्या से हैं परेशान तो ऐसे करें सुखी धनिया का इस्तेमाल , हमेशा बाल रहेंगे हेल्दी- India TV Hindi
गंजेपन की समस्या से हैं परेशान तो ऐसे करें सुखी धनिया का इस्तेमाल , हमेशा बाल रहेंगे हेल्दी Image Source : FREEPIK

बालों का झड़ना आम समस्या है। खराब लाइफस्टाइल और खानपान का बुरा असर आपकी स्किन के साथ-साथ बालों पर भी पड़ता है। इसके अलावा प्रदूषण और केमिकलयुक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। बालों के झड़ने की समस्या को लोग नजरअंदाज कर देते हैं जिसके कारण गंजेपन के शिकार हो जाते हैं। लेकिन अगर समय रहते घरेलू नुस्खे अपनाएं तो इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। 

आमतौर पर बाल झड़ने की समस्या 30 साल के बाद शुरू हो जाता है। बाल झड़ने की समस्या सिर में इंफेक्शन, एलर्जी, विटामिन ए ओवरडोज, थायराइड, जेनेटिक या फिर हार्मोंस में परिवर्तन के कारण हो सकता है। गंजापन से निजात पाने के लिए आप धनिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Jasmine Oil Benefits: चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए लगाएं चमेली का तेल, बालों के लिए भी है फायदेमंद

ऐसे करें धनिया का इस्तेमाल

गंजेपन से निजात पाने के लिए धनिया का 100 ग्राम पाउडर में 100 मिली सिरका साथ अच्छी तरह से पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे बालों में अच्छी तरह से लगा लें। जब यह अच्छी तरह से से सुख जाए तो इसे धो लें। सप्ताह में 1-2 बार इस्तेमाल करे। इससे कुछ ही दिनों में आपको हेयर फॉल से निजात मिल जाएगा। 

Hair fall home remedies: कमजोर और गिरते बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये 7 घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर

गंजापन से निजात पाने के लिए अन्य घरेलू नुस्खा

  • हरसिंगार के बीजों को पीसकर पेस्ट बना लें। इससे अपने सिर पर अच्छी तरह से लगा लें। सुख जाने के बाद धो लें। 
  • बाल झड़ने की समस्या से निजात पाने के लिए परवल काफी कारगर हो सकता है। इसके लिए परवल के पत्तों को पीसकर इसका रस निकाल लें। इसके बाद इसे सिर पर लगा लें। 2-3 माह इस्तेमाल करने से आपके बाल झड़ने की समस्या से निजात मिल जाएगा। 
  • नारियल तेल बालों के लिए काफी अच्छा है। थोड़ा नींबू के रस में नारियल तेल मिला लें। इसके बाद इसे बालों के स्कैल्प में अच्छी तरह से लगा लें। आधा से एक घंटा लगा रहने के बाद शैंपू के साथ बालों को धो लें। 
  • अनार के पत्तों का इस्तेमाल करके भी गंजेपन से निजात पा सकते हैं। इसके लिए एक लीटर अनार के पत्तों के रस और पेस्ट में 100 ग्राम सरसों का तेल मिलाकर पका लें। इसके बाद इसे छानकर एक बोतल में भर लें। इसके बाद इसे स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाकर बालों तको धो लें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल