1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Hair fall home remedies: कमजोर और गिरते बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये 7 घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर

Hair fall home remedies: कमजोर और गिरते बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये 7 घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 06, 2021 09:31 pm IST,  Updated : Mar 06, 2021 10:16 pm IST

बालों की सही देखभाल ना करने से ये कमजोर हो जाते हैं और गिरने लगते हैं। ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं। अगर आपके भी बाल तेजी से गिर रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

hair fall home remedies - India TV Hindi
कमजोर और गिरते बालों के लिए घरेलू नुस्खे  Image Source : INSTAGRAM/HAIRGLANCELADIESSALONPEN

लंबे, काले, घने बाल सभी को पसंद होते हैं। लेकिन, अक्सर केमिकल वाले शैंपू इस्तेमाल करने और बालों का सही ध्यान ना रखने की वजह से बाल गिरने लगते हैं। अगर आप भी गिरते बालों की समस्या से परेशान हैं तो चिंता ना करें। आज हमआपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिन्हें अपनाकर आप कमजोर और गिरते बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

सपने में अपनी शादी होते या शादी से जुड़ी चीजें देखने का क्या मतलब होता

कमजोर और गिरते बालों की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू नुस्खे 

अंडा लगाएं

अंडे को बालों के लिए हमेशा से अच्छा माना जाता है। मजबूत बाल पाने के लिए अंडा एक बेहतर विकल्प हो सकता है। एक कच्चा फेंटे लें और इस मिश्रण को बालों पर लगाकर, 20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें। अंडे से बालों को कंडिशन और मॉइश्चर मिलता है, जिससे बाल ड्राई नहीं होते हैं।

बाल साफ रखें

बाल गिरने की सबसे अहम वजह डैंड्रफ और स्कैल्प में खुजली होती है। इसलिए, खूबसूरत और हेल्दी बाल पाने के लिए ये जरूरी है कि आप बालों को हमेशा साफ रखें।

गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें

बालों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें क्योंकि गर्म पानी बालों को ड्राई बना देता है जिससे बालों में मौजूद नैचरल ऑयल निकल जाता है और बाल गिरने लगते हैं। इसलिए, बाल धोने के लिए अपने बॉडी टेंपरेचर से थोड़ा ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करें। 

लौकी का जूस

लौकी के जूस को बालों पर लगाएं और करीब 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद बालों को धो लें। ऐसा करना बालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। 

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में किस चीज के साथ रखें क्या सामान, यहां जानिए

 शहद लगाएं

अपने हेयर कंडिशनर में 2-3 चम्मच शहद डालें और इस मिश्रण को गीले बालों पर लगाकर 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद बालों को एक बार फिर अच्छी तरह से धो लें। इससे आपके बालों में चमक आ जाएगी।  

बेकिंग सोडा

खूबसूरत और लंबे बाल पाने के लिए 3 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। शैंपू करने के बाद अपने बालों को इस मिश्रण से अच्छी तरह से धोएं। इसके बाद करीब 5 मिनट तक बालों को ऐसे ही रहने दें और फिर पानी से धो लें।

Vastu Shastra: घर पर तुलसी का पौधा रखते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें, पड़ेगा परिवार पर बुरा असर

 सेब का सिरका

आधा गिलास गर्म पानी में आधा गिलास सेब का सिरका मिलाएं और इस मिक्सचर को बालों पर लगाकर 5 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह से पानी से साफ कर लें ताकि सेब के सिरका की गंध बालों से निकल जाए।

पढ़ें लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें- 

बेदाग चेहरा पाने के लिए लगाएं जीरे का स्क्रब, स्किन पर आ जाएगा ग्लो

Hair Care Tips: जानें वो कौन सी गलतियां हैं जिसके चलते नहीं बढ़ रहे आपके बाल, अपनाएं ये टिप्स

Hair Care Tips: बालों को मजबूत- घना बनाने के लिए होममेड नारियल तेल, साथ ही जानिए चंपी करने का की सही तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल