1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Hair Care Tips: बालों को मजबूत- घना बनाने के लिए होममेड नारियल तेल, साथ ही जानिए चंपी करने का की सही तरीका

Hair Care Tips: बालों को मजबूत- घना बनाने के लिए होममेड नारियल तेल, साथ ही जानिए चंपी करने का की सही तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 01, 2021 11:02 am IST,  Updated : Mar 01, 2021 11:15 am IST

Hair Care Tips:कई लोग बाल खराब गुणवत्ता या बालों के झड़ने की समस्या सामना करते हैं। लेकिन स्कैल्प की स्वास्थ्य का कितना ख्याल रखते हैं यह बहुत बड़ी बात है। जानिए स्पेशल ऑयल के साथ मालिश करने की सही विधि के बारे में.

Hair Care Tips: बालों को मजबूत- घना बनाने के लिए होममेड नारियल तेल, साथ ही जानिए चंपी करने का की सही- India TV Hindi
Hair Care Tips: बालों को मजबूत- घना बनाने के लिए होममेड नारियल तेल, साथ ही जानिए चंपी करने का की सही तरीका Image Source : PEXEL,INS/RUJUTA.DIWEKAR

हमारी स्किन शरीर का सबसे बड़ा अंग है लेकिन इसकी सबसे अधिक अनदेखी की जाती है। जब हम अपने शेप की बात करते हैं कि पेट कितना निकला हैं या फिर कमर में कितनी चर्बी बढ़ गई हैं लेकिनशायद ही कभी ध्यान देते हैं कि स्किन कैसी दिख रही है। सुस्त, थकी हुई और परतदार स्किन अच्छे स्वास्थ्य की कमी का संकेत है। ऐसे में आज के समय में बालों संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप चाहे तो दादी-नानी के बेहतरीन तेल के साथ चम्पी यानी बालों की मालिश कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा। सेलेब्रिटी न्यूट्रिनिस्ट रुजुता दिवेकर ने इस बारे में विस्तार से बताया है। 

रुजुता कहती हैं, 'हमारी स्कैल्प भी स्किन का एक हिस्सा है और हम में से कई लोग बाल खराब गुणवत्ता या बालों के झड़ने की समस्या सामना करते हैं। लेकिन स्कैल्प की स्वास्थ्य का कितना ख्याल रखते हैं यह बहुत बड़ी बात है। वास्तव में ज्यादातर यह मानते हैं कि अगर हम पीसीओडी या थायराइड के शिकार हैं तो बालों का गिरना और खराब त्वचा होना ठीक है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए महंगे से मंहगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन  आप चाहे तो किचन में मौजूद स्पेशल तेल को लगाकर अपने स्कैल्प और बालों को हेल्दी रख सकते हैं।' 

डैंड्रफ को जड़ से खत्म करेंगे ये घरेलू नुस्खे, सफेद बालों से भी मिलेगा छुटकारा 

ऐसे बनाएं तेल 

नारियल का तेल गर्म करें। गर्म होने पर, करी पत्ता डालें और गैस बंद कर दें। इसके बाद इसमें मेथी के बीज,  1-2 गुलहड़ के फूल, 1 चम्मच हलीम के बीज (Aliv Seeds) डाल दें। इसके बाद इसे रात भर ठंडा होने दें। इसके बाद इसे छान लें और इससे मालिश करे। 

स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद है एलोवेरा जूस, एसे करें इस्तेमाल चेहरे पर आएगा निखार

बालों में मालिश करने का सही तरीका

रुजुता दिवेकर कहती हैं कि इसे रात को सोने से पहले करे या फिर कम सम कम 30 मिनट लगाए रहे। तेल से मालिश सप्ताह में एक बार जरूर करे। 

सबसे पहले खोपड़ी के बीचों-बीच थोड़ा सा तेल डाले। इसके बाद अरपनी हथेली का इस्तेमाल करते हुए धीरे-धीरे से थपथपाएं। इसके बाद इंडेक्स और मिडिल फिंगर का इस्तेमाल करते हुए धीरे-धीरे पूरे बालों की मसाज करे। इसके बाद अपने अंगूठे को कानों को पीछे ले जाए और अंगूलियों के माध्यम से स्कैल्प की मालिश करें। इसके बाद अपनी इंडेक्स अंगुली का इस्तेमाल करते हिए अपने कान के आसपास मसाज करे। इसके बाद अपनी गर्दन के पीछे बड़ा सा सर्कल बनाते हुए मसाज करे। स्कैल्प की धीरे-धीरे मसाज करे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल