1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे, नहीं रहेंगे दाग और धब्बे

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे, नहीं रहेंगे दाग और धब्बे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 17, 2021 11:51 pm IST,  Updated : Mar 17, 2021 11:57 pm IST

पिंपल्स ना केवल चेहरे की रौनक गायब कर देते हैं बल्कि पिंपल्स के बाद चेहरे पर जो दाग धब्बे पड़ जाते हैं उससे भी चेहरे का ग्लो गायब हो जाता है। जानिए ऐसे कुछ घरेलू नुस्खे जिससे आप पिंपल्स और पिंपल्स के बाद पड़ने वाले दाग धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं।

Turmeric - India TV Hindi
Turmeric  Image Source : INSTAGRAM/ASTROLOGY_WISDOM_OF_STARS_

गर्मियों में तैलीय त्वचा वालों के लिए सबसे बड़ी समस्या है चेहरे पर पिंपल्स का आना। कई बार तो ये पिंपल्स इतने ज्यादा परेशान करते हैं कि एक के बाद एक पिंपल्स से पूरा चेहरा भर जाता है। ना केवल ये पिंपल्स चेहरे की रौनक गायब कर देते हैं बल्कि पिंपल्स के बाद चेहरे पर जो दाग धब्बे पड़ जाते हैं उससे भी चेहरे का ग्लो गायब हो जाता है। जानिए ऐसे कुछ घरेलू नुस्खे जिससे आप पिंपल्स और पिंपल्स के बाद पड़ने वाले दाग धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं। 

Jasmine Oil Benefits: चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए लगाएं चमेली का तेल, बालों के लिए भी है फायदेमंद

Lemon
Image Source : INSTAGRAM/JLUIZPADUAlemon 

नींबू है असरदार

अगर आप पिंपल्स और पिंपल्स के दाग धब्बों से निजात पाना चाहते हैं तो नींबू इसमें आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए  बस आप एक कटोरी में थोड़ा सा नींबू का रस निकाल लें। इसमें थोड़ा सा नमक और शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर वहां पर लगाएं जहां पर पिंपल निकला हुआ है। इसके बाद इसे सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। 

टमाटर 
टमाटर का रस भी पिंपल्स और दाग धब्बे दोनों ही समस्याओं से आपको छुटकारा दिलाएगा। इसके लिए आप करीब दो चम्मच टमाटर का रस लें। इसमें एक चम्मच शहद और आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इस मिश्रण को प्रभावित जगह पर लगाएं। 10 मिनट बाद ठंडे दूध से चेहरे की मसाज करें और फिर पानी से चेहरा धो लें। 

हल्दी भी फायदेमंद
हल्दी कई औषधीय गुणों से भरपूर है। पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच हल्दी पाउडर में दूध और गुलाबजल को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे पिंपल्स पर लगाएं। इस पेस्ट को कुछ दिनों तक लगातार लगाने के बाद आपको असर दिखाई देने लगेगा। 

बालों को मजबूती देने और लंबे करने के लिए इन हेयर ऑयल से करें मसाज

Honey
Image Source : INSTAGRAM/ MANORFARMKNODISHALLHoney 

 शहद
पिंपल्स से निजात पाने के लिए शहद भी असरदार है। इसके लिए बस आप शहद को जहां पर पिंपल निकला है वहां पर लगाएं। कुछ देर बाद ठंडे दूधे से चेहरे की मसाज करें। इसे करीब हफ्तेभर करने से आपको फायदा दिखने लगेगा। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल