कभी न अपनाएं यह आदतें वरना खराब होगा आपका चेहरा
चेहरे की सुंदरता के लिए इन प्रोडक्टस के साथ-साथ हेल्दी डाइट लेना कितना ज़रुरी है।

ज़्यादा सक्रबिंग से बचें
अपनी स्किन को निखारने के लिए लोग कई तरह के स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ज़्यादा स्क्रबिंग चेहरे को नुकसान पहुंचा सकती है। जी हां, हर दिन स्क्रबिंग करने से चेहरा सुंदर होने की बजाय बदसूरत हो जाता है। इसलिए स्क्रब से जितनी दूसरी बनाएं वो आपके लिए बेहतर है।
लगातार एक ही कॉस्मेटिक का करें इस्तेमाल
अगर आप अपनी स्किन को सुंदर बनाने के लिए कॉस्मेटिक्स को बदलती रहती हैं तो ऐसा करना बंद कर दें। क्योंकि ऐसा करने से आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। बार-बार कॉस्मेटिक को बदलने से स्किन की पीएच वेल्यू पर बुरा असर पड़ता है जिससे स्किन पर पिंपल्स भी निकल आते हैं या फिर कई स्किन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।