1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. Chicken Pox: ईशान खट्टर को हुआ चिकनपॉक्स, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचने के उपाय

Chicken Pox: ईशान खट्टर को हुआ चिकनपॉक्स, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचने के उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 24, 2019 10:56 am IST,  Updated : Jan 24, 2019 10:56 am IST

hicken Pox: बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर फिल्म 'धड़क' में अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल दिल लिया। लेकिन वह इस समय चिकन पॉक्स का सामना कर रहे है। जानें इस बीमारी के बारें में सबकुछ।

ishaan khatter chicken pox- India TV Hindi
ishaan khatter chicken pox Image Source : INSTRAGRAM

Chicken Pox: बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर फिल्म 'धड़क' में अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल दिल लिया। लेकिन वह इस समय चिकन पॉक्स का सामना कर रहे है। इस बारें में खुद एक्टर ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी। उन्होंने लिखा- उन लोगों के लिए जो पूछ रहे थे। सॉरी, मैं दूर हो गया हूं...मैं चिकन पॉक्स से उभर रहा हूं।''

आपको बता दें कि चिकन पॉक्स इन दिनों काफी तेजी से फैल रहा है। जिससे बच्चे ही नहीं बड़े लोग भी शिकार हो रहे है। टिकन पॉक्स को 'छोटी माता' के नाम से भी जाना जाता है। जानें इसके लक्षण और कारण।

क्या होता है चिकन पॉक्स

चिकन पॉक्स एक फैलने वाली बीमारी है, जिसके पैदा होने का मुख्य कारण वैरीसेला जोस्टर (varicella-zoster) नामक वायरस (virus) होता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से हवा, थूक, म्यूकस (mucus) या किसी प्रभावित व्यक्ति के फोड़े फुंसियों से निकले द्रव्य से फ़ैल सकता है। संक्रमण वाला यह समय रैशेस (rashes) होने के 2 से 3 दिन पहले शुरू हो जाता है और तब तक चलता है, जब तक फोड़े फुंसियों के अंश सूखकर गिर ना जाएं।

 chicken pox
 chicken pox

चिकन पॉक्स के लक्षण

  • बुखार 2-3 दिनों से ज्यादा रहना।
  • शरीर में लाल रंग के उभरे हुए दाने हो जाना।
  • ज्यादातर चेहरे, खोपड़ी, रीढ़ और टांगो में ये दाने दिखाई देते है।
  • दानों में अधिक खुजली होना।  
  • भूख कम लगना।
  • सिर पर दर्द बना रहना।

चिकन पॉक्स से बचने के लिए गाजर और धनिए के पत्ते (carrot and coriander leaves)

गाजर और धनिए के पत्ते दोनों की ही तासीर काफी ठंडी होती है, अतः इन दोनों का इस्तेमाल चिकन पॉक्स को ठीक करने तथा इसके दाग धब्बे दूर करने के लिए किया जा सकता है। चिकन पॉक्स की बीमारी के दौरान वे शरीर को आतंरिक रूप से ठंडक प्रदान करने में काफी प्रभावी साबित होते हैं। गाजर और धनिए  की पत्तियों को मिश्रित करके एक सूप तैयार करें। ये एंटीऑक्सीडेंट्स(antioxidants) से भी भरपूर होते हैं तथा इसी वजह से इनके यूज से शरीर को जल्दी ठीक होने में काफी मदद मिलती है।

ऐसे करें सेवन
एक गाजर को काटें और धनिये को भी छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। इन्हें आधे कप पानी में कुछ देर के लिए उबालें और फिर इस मिश्रण को छान लें। इसे कुछ देर तक ठंडा होने दें। रोज़ाना इस मिश्रण का एक महीने तक हल्की गर्म अवस्था में सेवन करें। इससे आपको अपनी गंभीर बीमारी से तेज़ी से उबरने में काफी मदद मिलेगी।

डायबिटीज के लिए काल ये 4 फल, रोजाना करें सेवन और पाएं शुगर से हमेशा के लिए निजात

अगर आपको भी है सेल्फी लेने का शौक, तो पहले पढ़ लें ये स्टडी

Shilpa Shetty का ये योग वीडियो हो रहा है काफी वायरल, नजर आ रही हैं सबसे कठिन योग

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल