1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. डायबिटीज के लिए काल ये 4 फल, रोजाना करें सेवन और पाएं शुगर से हमेशा के लिए निजात

डायबिटीज के लिए काल ये 4 फल, रोजाना करें सेवन और पाएं शुगर से हमेशा के लिए निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 23, 2019 04:09 pm IST,  Updated : Jan 23, 2019 04:09 pm IST

Diabetes Home Treatment: माना जाता है कि डायबिटीज में फलों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में शुगर पाई जाती है। लेकिन आपको बता दें कि कुछ फल ऐसे भी होते है जो कि शुगर में खाने से आपको इससे कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। जानें किन फलों का सेवन करना होता है अच्छा।

Diabetes Diet- India TV Hindi
Diabetes Diet

Diabetes Home Treatment: आज के समय में डायबिटीज होना एक आम बात हो गई है। जिससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। जिस तरह का आजकल लाइफस्टाइल हो गया है उसमें डायबिटीज बहुत तेजी से अपनी पकड़ बना रहा है। स्थिति यह है कि न सिर्फ अधिक उम्र के लोगों को बल्कि आज के समय में युवा और बच्‍चे भी डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं। यह एक ऐसा खतरनाक रोग है, जो कि आपका जीवनभर साथ नहीं छोड़ती अगर इसका ठीक तरह से इलाज नहीं कराया गया।

डायबिटीज होने का कारण

हमारे शरीर की पेंक्रियाज ग्रंथी के ठीक से काम ना करने या फिर पूरी तरह से बेकार होने से डायबिटीज हो जाती है। हालांकि डायबिटीज होने के और भी कई कारक है लेकिन पेंक्रियाज ग्रंथी इसका सबसे बड़ा कारण है। दरअसल पेंक्रियाज ग्रंथी से तरह-तरह के हार्मोंस निकलते हैं, इन्हीं में से हैं इंसुलिन और ग्लूकान। इंसुलिन हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी है। इंसुलिन के जरिए ही हमारे रक्त में, हमारी कोशिकाओं को शुगर मिलती है, यानी इंसुलिन शरीर के अन्य भागों में शुगर पहुंचाने का काम करता है। इंसुलिन द्वारा पहुंचाई गई शुगर से ही कोशिकाओं या सेल्स को एनर्जी मिलती है।

जरुर कराएं टेस्ट
आज के समय में किसी भी उम्र के लोगों को डायबिटीज की समस्या हो जाती है। इसलिए इसका टेस्ट जरुर कराएं। थोड़ा सा सम निकाल कर डायबिटीज (H1B1) का ब्रेकफास्ट से पहले और बाद का जरुर टेस्ट कराएं। अगर आपको लगे कि हां आप इस रोग के शिकार हो गए है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

इसके अलावा अपने खानपान का पूरा ध्यान रखें। माना जाता है कि डायबिटीज में फलों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में शुगर पाई जाती है। लेकिन आपको बता दें कि कुछ फल ऐसे भी होते है जो कि शुगर में खाने से आपको इससे कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। जानें किन फलों का सेवन करना होता है अच्छा।

डायबिटीज के मरीज करें इन फलों का सेवन
 
पपीता
आमतौर में माना जाता है कि पपीता मीठा होता है। इसलिए इसका सेवन करना शुगर के मरीज के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। लेकिन आपको बता दूं कि इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) पाया जाता है। जो कि शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते है।

अमरूद
पूरे देश में अमरूद भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते है। आपको बता दें कि 100 ग्राम अमरूद में 5 ग्राम फाइबर पाया जाता है। इसका आप जूस या फिर ऐसे ही खा सकते है।

Diabetes Diet
Diabetes DietDiabetes Diet

मैंगोस्टीन (Mangosteen)

यह थोड़ा खट्टा-मीठ फल होता है। इसे फलों की रानी और भगवान का फल माना जाता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटीट सिस्टम ठीक रखने के अलावा विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से आपको काफी हद तक डायबिटीज से निजात मिल जाएगा।

तरबूज
हम ये अच्छी तरह से जानते है कि तरबूज हमारे के लिए कितना फायदेमंद है। इसमे लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) के अलावा यह डायबिटिक लगों को लिए बहुत अच्छा है। यह आपकी किडनी फंक्शन को बूस्ट रखने के साथ-साथ नर्व को डैमेज होने से बचाता है। जिसके कारण डायबिटीज की समस्या होती है।

थायरॉइड के लिए काल है ये आहार, रोजाना सेवन करने से मिला हमेशा के लिए रोग से छुटकारा

घर पर ही डिहाइड्रेशन की समस्या दूर करने के लिए उपाय

कभी भी इस तरह न नहाएं, हो सकता है लकवा या फिर ब्रेन स्ट्रोक

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल