1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. जयपुर के कारीगरों ने कंगना रनौत को बनाया मणिकर्णिका, पहनी शादी में 10 किलो की साड़ी

जयपुर के कारीगरों ने कंगना रनौत को बनाया मणिकर्णिका, पहनी शादी में 10 किलो की साड़ी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 24, 2019 11:55 am IST,  Updated : Jan 24, 2019 11:55 am IST

आपको बता दें कि फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लुल्ला ने अपने इस्ट्राग्राम अकाउंट में कंगना के साथ-साथ अन्य़ कलाकारो के लुक्स के साथ-साथ उनके बारें में खास बाते बताई है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम में ये भी बताया है कि आखिर कैसे जयपुर की जड़ाउ ज्वैलरी को कैसे झांसी की रानी को लुक दिया गया है।

Kangana Ranaut manikarnika- India TV Hindi
Kangana Ranaut manikarnika Image Source : INSTRAGRAM/NEETA LULLA

Manikarnika: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' 25 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में हर किसी का लुक बिल्कुल राजा-महाराजाओं के जमाने की तरह रखा गया है। आपको बता दें कि फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लुल्ला ने अपने इस्ट्राग्राम अकाउंट में कंगना के साथ-साथ अन्य़ कलाकारो के लुक्स के साथ-साथ उनके बारें में खास बाते बताई है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम में ये भी बताया है कि आखिर कैसे जयपुर की जड़ाउ ज्वैलरी को कैसे झांसी की रानी को लुक दिया गया है।

Kangana Ranaut manikarnika
Kangana Ranaut manikarnika

कंगना के लुक की है ये खासियत

आपको बता दें कि इस फिल्म में कंगना की शादी के लिए एक विशेष तरह का मोतियों का हार मनाया गया था। जिसका नाम 'मुंडावळ्या'। यह आभूषण मराठियों की शादी के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। कंगना ने इस फिल्म में जितने भी आभूषण पहने सभी दस्तकारी का एक बेहतरीन नमूना है।

Kangana Ranaut manikarnika
Kangana Ranaut manikarnika

आपको बता दें कि इस फिल्म में जो भी ज्वैलरी इस्तेमाल की गई है वो सभी जयपुर के कारीगरो ने बनाई है। जो कि आम्रपाली के कलेक्शन से है।

Kangana Ranaut manikarnika
Kangana Ranaut manikarnika

कंगना फिल्म में हैवी कॉस्ट्यूम में नजर आई है। उन्होंने बारावरी नाम की साड़ी पहनी है। जिसकी लंबाई की बारें तो यह पूरे 12 गज की होती है। जिसका वजन 10 किलो था।

 

ज्वैलरी के अलावा कंगना से हेयर एक्ससेरजी लगाई थी। जो कि भारी थी। कह सकते है कि कंगना का पूरा लुक 20 किलो से ज्यादा था।

6 माह में तैयार हुए थे कंगना के ये लुक

नीता ने एक इंटरव्यू में बताया कि मणिकर्णिका की कॉस्ट्यूम्स पर करीब छह महीने का समय लगा। दो महीने तक उन पर रिसर्च वर्क हुआ। इसके बाद के चार महीनों में ट्रायल्स और लुक टेस्ट्स हुए।

फिल्म में फाइट सीन के दौरान कंगना अंगरखा और विधवा रानी के लुक में खादी की साड़ी पहने नजर आएंगी। योद्धा के अंदाज के लिए चमड़े से बने कवच को खुद नीता ने अपने हाथों से तैयार किया था।

'Thackeray' के प्रमोशन के दौरान अमृता राव के जबरदस्त लुक ने किया सभी को इम्प्रेस, ड्रेसिंग सेंस है काबिले तारीफ

अगर आप भी चाहती है Malaika Arora जैसी रेड कलर की हॉट ड्रेस, तो आपको खर्च करे होंगे 2 लाख से ज्यादा रुपए

चैरिटी के लिए ब्राइडल लुक में रैंप वॉक करती नजर आईं अदिति राव हैदरी, तस्वारों से नहीं हटा पाएंगे नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल