1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. OMG! प्रियंका चोपड़ा की डॉगी डायना पहनती है 22 हजार का जैकेट

OMG! प्रियंका चोपड़ा की डॉगी डायना पहनती है 22 हजार का जैकेट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 24, 2019 03:56 pm IST,  Updated : Jan 24, 2019 04:01 pm IST

Priyanka Chopra Dog Daina Jacket Cost: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने महंगे, फैशनेबल और ब्रांडेड कपड़ों के लिए जानी जाती है। लेकिन इस बार वो नहीं बल्कि उनकी डॉगी डायना सुर्खियों में है। जी हां डायना अपनी मंहगी जैकेट के कारण सुर्खियों में है।

Priyanaka chopra dog Daina- India TV Hindi
Priyanaka chopra dog Daina Image Source : INSTRAGRAM

Priyanka Chopra Dog Daina Jacket Cost: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने महंगे, फैशनेबल और ब्रांडेड कपड़ों के लिए जानी जाती है। लेकिन इस बार वो नहीं बल्कि उनकी डॉगी डायना सुर्खियों में है। जी हां डायना अपनी मंहगी जैकेट के कारण सुर्खियों में है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी डॉगी डाना की तस्वीर इंस्ट्राग्राम में डाली है। जिसमें वह अपनी डॉगी तो ठंड से बचाने के लिए वर्ल्ड फेमस इटालियन ब्रांड  Moncler की जैकेट पहना रही थी। इतना ही नहीं डायना को स्टाइल प्रियंका की स्टाइलिश Mimi Cutrell ने किया है।

अब जब इतने मंहगे ब्रांड की पहना रही है तो इसकी कीमत भी अधिक होगी। जी हां इस जैकेट की कीमत GBP 245.00 यानी करीब 22 हजार 750 रुपये है।

Daina Jacket
Daina Jacket

आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका की डॉगी डायना ने उसी ब्रैंड की जैकेट पहनी है जिस ब्रैंड की जैकेट हाल ही में अपने स्विट्जरलैंड वेकेशन के दौरान खुद प्रियंका चोपड़ा पहने नजर आईं थीं। प्रियंका के स्विस हॉलिडे वाली Moncler जैकेट की कीमत 1 लाख 43 हजार रुपये थी।

आपको बता दें कि डायना का अपना इंस्ट्राग्राम अकाउंट है। जिसमें उसके हजारों फालोवर्स भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल