नई दिल्ली: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इंडिया में आकर अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की संबंधित प्रोजेकट पूरा कर लिया है। प्रियंका अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस से भारत ही नहीं इंटरनेशनल स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने साल 2018 के अंत में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी। जिसके बाद से ये क्यूट कपल हमेशा सुर्खियों में बना रहता हैं। हाल में ही प्रियंका सोशल नेटवर्किंग एप 'Bumble' की पार्टी में स्टाइलिश अंदाज में पहुंची।
प्रियंका चोपड़ा ने ऑरेंज कलर की ड्रेस में पूरी लाइमलाइट चुरा ली। उनके इस लुक को देखकर हर कोई उन्हें ही देखता रह गया।
प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो उन्होंने ALEX PERRY ब्रांड का Bodycon ड्रेस पहना हुआ था। इस लुक के साथ उन्होंने मैचिंग सैंडल के साथ-साथ लिपस्टिक लगाई हुई थी।
ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा लाखों की कीमत का बैग लेकर हुई स्पॉट, मैक्सी ड्रेस की कीमत बस इतनी..