1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. मलाइका अरोड़ा जबरदस्त एब्स दिखाती आईं नजर, लेकिन यूजर्स से किए घटिया कमेंट्स

मलाइका अरोड़ा जबरदस्त एब्स दिखाती आईं नजर, लेकिन यूजर्स से किए घटिया कमेंट्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 13, 2019 10:34 am IST,  Updated : Jun 13, 2019 10:34 am IST

मलाइका अरोड़ा का एक बार फिर लुक वायरल हो रहा है। जिसमें मलाइका एब्स दिखाते हुए नजर आ रही हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है लेकिन कुछ लोगों को ये लुक पंसद नहीं आ रहा है।

Malaika Arora- India TV Hindi
Malaika Arora Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: मलाइका अरोड़ा फिल्मों से काफी लंबे समय से दूर है। लेकिन अपने फैशन सेंस और फिटनेस के कारण रोजाना सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका के जिम लुक की हमेशा तस्वीर वायरल हो रहती है। कई बार उन्हें ट्रोल का भी सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक लुक एक बार फिर लुक वायरल हो रहा है। जिसमें मलाइका एब्स दिखाते हुए नजर आ रही हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है लेकिन कुछ लोगों को ये लुक पंसद नहीं आ रहा है।

मलाइका के लुक की बात करें वह ट्रैक जैकेट के साथ शॉर्ट ट्रैक पैंट पहना हुआ था। इस लुक में उनके एब्स बिल्कुल साफ नजर आ रहे थे।

Malaika Arora
Malaika Arora

मलाइका का इस उम्र में इतना फिट होना लोगों को रास नहीं आ रहा है। जिसके कारण उनके ऊपर काफी घटिया कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे है।

Malaika Arora
Malaika Arora

इस तस्वीरों में कुछ यूजर्स ने सेक्शुअल से लेकर बॉडी शेमिंग तक के कमेंट्स कर डालें। जिन्हें पढ़कर को भी शर्म आ जाए। इन कॉमेंट्स को पढ़ ऐक्ट्रेस के कुछ फैन्स उनके बचाव में भी उतरे। उन्होंने मलाइका की तारीफ की और ट्रोल्स को जवाब देना शुरू कर दिया।

एक फैन ने कमेंट किया कि क्या बॉडी है। जिसके साथ शेड्स और आउटफिट्स एक साथ बिंदास है। वही दूसरे यूजर ने लिखा सच में उन्होंने कैसे बॉडी मेनटेन करके रखी है। इसके लिए बहुत ही ज्यादा मेहनत की है।

बता दें कि, मलाइका अक्सर अपनी बोल्डनेस और उम्र में छोटे अर्जुन कपूर से रिलेशनशिप को लेकर लोगों के निशाने पर आती रहती हैं। हालांकि वह यह साफ कर चुकी हैं कि उन्हें इन नेगेटिव कॉमेंट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

ये भी पढ़ें-

करीना कपूर ने किया बहुत ही मुश्किल योगा पोज, देखते ही छूट जाएगे आपके पसीने

Disha Patani Birthday: जानें खुद को कैसे इतना फिट रखती हैं दिशा पटानी, ऐसे वर्कआउट और डाइट प्लान से बनाए एब्स

फिल्म 83 में कपिल देव की पत्नी के किरदार के लिए दीपिका पादुकोण कर रही हैं कड़ी मेहनत, सामने आया वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल